फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drizzling in delhi ncr more rain expected temperature dips

दिल्ली-एनसीआर में देर शाम बरसे बादल, सुहावना हुआ मौसम

Mon, 11 Mar 2019 07:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 11 Mar 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
drizzling in delhi ncr more rain expected temperature dips
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में दो दिन से पड़ रही गरमी के बाद सोमवार शाम को हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल दिया है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही हैं जिसने मौसम खुशनुमा बना दिया है।

विज्ञापन


गुरुग्राम में बारिश के कारण एक्सप्रेसवे और सोहना रोड पर थमी वाहनों की रफ्तार
गुरुग्राम में सुबह यातायात दबाव, एक्सप्रेसवे पर गाड़ी खराब होने और सड़क निर्माण के कारण वाहनों के पहिये थम गए। वहीं, शाम के वक्त बारिश होने से वाहनों की चाल धीमी हो गई। एक्सप्रेसवे और सोहना रोड पर वाहन चालकों को करीब 4 किलोमीटर तक धीरे-धीरे चलने को विवश होना पड़ा। शहर में दोपहर तक स्थिति संभली, लेकिन शाम को बारिश के कारण एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


शहर में सोमवार सुबह सोहना रोड पर वाहनों का दबाव अधिक रहा। इसके कारण सुभाष चौक पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। बादशाहपुर चौक से सुभाष चौक तक करीब 4 किलोमीटर तक वाहनों को रेंगने को मजबूर होना पड़ा। यातायात निरीक्षक (पूर्वी-3) ने बताया कि सप्ताह का पहला कार्यदिवस होने के कारण यहां यातायात का दबाव अचानक बढ़ गया था जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय रहते यातायात व्यवस्था को संभाल लिया गया। उधर मेदांता अस्पताल के पास सड़क निर्माण कार्य के कारण बख्तावर चौक तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वाहनों को रेंगने को विवश होना पड़ा। यहां सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के कारण दिक्कत बढ़ गई। करीब एक घंटे तक चले सड़क निर्माण कार्य के कारण वाहन चालकों को रेंगना पड़ा। दोपहर को इफ्को चौक फ्लाईओवर पर दिल्ली से जयपुर जा रही निजी बस बीच रास्ते में खराब हो गई।


इसके कारण एक्सप्रेसवे पर वाहनों के पहिये थम गए। बस खराब होने के कारण करीब 1 किलोमीटर तक वाहनों को रेंगना पड़ा। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और खराब बस को बीच रास्ते से हटवाया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई। देर शाम शहर में हुई बारिश के कारण एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ने लगी। एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर और फुटओवर ब्रिज के नीचे खड़े होकर बाइक सवार बारिश से बचने का प्रयास करते रहे जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं दिल्ली बॉर्डर पर लगे जाम के कारण सरहोल बॉर्डर के पास वाहनों की गति काफी धीमी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed