फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Driver suspended for not stopping bus for women in Delhi

Delhi: ड्राइवर ने महिलाओं के लिए नहीं रोकी बस, सीएम केजरीवाल के आदेश पर हुआ सस्पेंड; दी यह सख्त हिदायत

Thu, 18 May 2023 06:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 18 May 2023 06:37 PM IST
सार

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा 'ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कुछ ड्राइवर महिलाओं को देखकर बस नहीं रोकते क्योंकि महिलाओं का सफर फ्री है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Driver suspended for not stopping bus for women in Delhi
सीएम केजरीवाल ने की कार्रवाई। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली में महिलाओं के लिए बस नहीं रोकने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के आदेश पर बस चालक को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने मामले का वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए सख्त हिदायत भी दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा 'ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कुछ ड्राइवर महिलाओं को देखकर बस नहीं रोकते क्योंकि महिलाओं का सफर फ्री है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है'। बता दें कि मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आते ही बस ड्राइवर की पहचान कर ली गई, जिसके बाद चालक के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया'।

विज्ञापन

क्या है मामला?
दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि दिल्ली के एक बस स्टॉप पर कुछ महिलाएं बस को रोकने के लिए आवाज दे रही हैं। बस कुछ सेकंड के लिए रुकती भी है और एक यात्री बस से उतरता है। इससे पहले कि महिलाएं उस तक पहुंचतीं, बस ड्राइवर बस को रफ्तार बढ़ा देता है। इसी वीडियो को सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया है। सीएम के इस ट्वीट पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि चालक व अन्य स्टाफ की पहचान कर ली गई है। सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी भी चालक द्वारा इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

काफी समय से मिल रही थीं शिकायतें
दिल्ली सरकार ने दिल्ली परिवहन की बसों में महिलाओं के लिए यात्रा करना फ्री किया हुआ है। हालांकि, सरकार को लगातार शिकायत मिल रही थी कि बस ड्राइवर महिलाओं के लिए बस नहीं रोकते। ऐसे में महिलाएं अपने लिए मिलने वाली सुविधा का फायदा नहीं उठा पा रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed