फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   driver killed the owner mother for the robbery police arrested killer from home

Crime in Delhi: लूटपाट के लिए ड्राइवर ने की मालिक की मां की हत्या, पुलिस ने हत्यारे को घर से किया गिरफ्तार

Thu, 06 Oct 2022 01:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Oct 2022 01:02 AM IST
सार

पुलिस ने घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू की। एक फुटेज की जांच में एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा। मृतक के बेटे ने उसकी पहचान अपने पुराने ड्राइवर पीतमपुरा निवासी गोपाल के रूप में की। शिकायतकर्ता को गोपाल के घर के बारे में नहीं पता था। पुलिस ने काफी तलाश के बाद देर रात पीतमपुरा गांव से आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। 

विज्ञापन
driver killed the owner mother for the robbery police arrested killer from home
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

रानीबाग इलाके में कुछ दिन पहले नौकरी से निकाले जाने के बाद एक ड्राइवर ने मालिक की 86 साल की बुजुर्ग मां की चाकू मारकर हत्या कर दी और घर में लूटपाट कर फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की वजह से पुलिस ने उसे पत्नी के साथ भागने से पहले ही उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3.20 लाख रुपये और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मंगलवार शाम करीब 7:16 बजे पुलिस को सरस्वती विहार में 86 साल की महिला पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल मूर्ति देवी को उसके परिवार वाले अस्पताल ले गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन में पाया कि घर के अंदर बालकनी की तरफ एक कमरे की दीवार पर खून के छींटे पड़े हैं और खून से सने कृत्रिम दांत, एक जोड़ी लेडीज चप्पल, चश्मा फर्श पर पड़ा है। क्राइम टीम ने मौके का मुआयना कर फोटोग्राफ किए। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि मूर्ति देवी को मृत घोषित कर दिया गया है। बुजुर्ग महिला पर चाकू के कई वार किए गए थे। जांच में पता चला कि घर से लाखों रुपये गायब हैं। महिला के बेटे सुभाष चंद्र के बयान पर पुलिस ने लूटपाट और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू की। एक फुटेज की जांच में एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा। मृतक के बेटे ने उसकी पहचान अपने पुराने ड्राइवर पीतमपुरा निवासी गोपाल के रूप में की। शिकायतकर्ता को गोपाल के घर के बारे में नहीं पता था। पुलिस ने काफी तलाश के बाद देर रात पीतमपुरा गांव से आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। वह अपनी पत्नी के साथ राजस्थान भागने के लिए सामान तैयार कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह शिकायतकर्ता के घर में ड्राइवर का काम करता था और कुछ दिन पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। उसे इस बात की जानकारी थी कि शिकायतकर्ता के घर की आलमारी में बहुत सारा पैसा रखे हुए हैं। 4 अक्तूबर को वह अकेले लूट की योजना बनाई और चाकू लेकर पहुंचा। जब शिकायतकर्ता अपनी पत्नी के साथ टहलने के लिए निकला तब वह घर में घुस गया। लेकिन शिकायतकर्ता की मां घर में मौजूद है इसकी जानकारी उसे नहीं थी। घर में घुसते ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो उसने चाकू से उसकी गर्दन पर वार किया और आलमारी में रखे पैसे लूटकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed