{"_id":"657ff1864a9d13f45b03590f","slug":"driver-hits-man-in-delhi-road-accident-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: लाजपत नगर में वाहन चालक ने शख्स को मारी टक्कर, उछलकर बोनट पर आया तो डीएनडी फ्लाईओवर तक घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: लाजपत नगर में वाहन चालक ने शख्स को मारी टक्कर, उछलकर बोनट पर आया तो डीएनडी फ्लाईओवर तक घसीटा
Mon, 18 Dec 2023 01:05 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:05 PM IST
सार
लाजपत नगर क्षेत्र में एक वाहन के चालक ने एक शख्स को टक्कर मार दी। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
17 दिसंबर यानी रविवार को रात 11:27 बजे पीएस लाजपत नगर से ट्रांसफर पर एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले ने बताया कि डीएनडी फ्लाईओवर से नोएडा की ओर जाते समय लाजपत नगर क्षेत्र में एक वाहन के चालक ने उसे टक्कर मार दी। डीएनडी फ्लाईओवर तक उसने वाहन का पीछा किया, लेकिन वह चला गया। कॉल वाले बताया की टक्कर लगने से वह वाहन के बोनट पर आ गया था।
विज्ञापन
यह कॉल एचसी दिनेश को सौंपी गई थी। उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करने वाले से संपर्क किया, लेकिन कॉल करने वाले ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में है और शिकायत करने के लिए वापस नहीं आ सकता। शिकायतकर्ता को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है और उसके आने पर उसकी तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन