फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Driver found dead in tanker

जो केमिकल लाया था उसी ने ले ली जान

Sat, 22 Mar 2014 11:44 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 22 Mar 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
Driver found dead in tanker

नोएडा के सेक्टर-80 की एक कंपनी में केमिकल लेकर आए एक टैंकर चालक का शव टैंकर के अंदर पड़ा मिला।

विज्ञापन


आशंका है कि टैंकर में गैस के असर से उसकी मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक एटा निवासी विशेष कुमार (25वर्ष) बृहस्पतिवार को गुजरात से केमिकल लेकर आया था। कंपनी में दिन भर टैंकर से केमिकल निकाला गया। देर रात भी निकालने का काम जारी था।

कंपनी कर्मचारी टैंकर का वाल्ब खुला छोड़ कर घर चले गए ताकि सुबह तक टैंकर का केमिकल निकल जाए। सुबह जब कंपनी में कर्मचारी पहुंचे तो टैंकर से पूरा केमिकल निकल जाने की पुष्टि होने पर उन्होंने टैंकर हटाने के लिए चालक की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ...तो पानी के लिए तरसेंगीं पीढिंयां
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद टैंकर के ऊपर का ढक्कन खुला देख एक कर्मचारी ऊपर चढ़ कर टैंकर के अंदर झांकने लगा। उसे अंदर चालक पड़ा दिखाई दिया। कर्मचारियों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर फेज टू पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे की सूचना पाकर चालक के परिजन भी एटा से नोएडा पहुंच गए।

क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय राजकुमार मिश्र ने बताया कि आशंका है कि केमिकल खाली होने के बाद वाल्ब बंद करने के लिए चालक टैंकर के अंदर गया हो और अंदर केमिकल से बनी गैस की चपेट में आकर उसकी दम घुटने से मौत हो गई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed