फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drinking water crisis increases in many areas of Delhi water level decline in Wazirabad Barrage

Delhi Water Crisis: यमुना में पानी की बेहद कमी, वजीराबाद बैराज में जलस्तर 6.20 फीट गिरा; भाजपा पर बरसे आप नेता

Tue, 18 Jun 2024 07:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 18 Jun 2024 07:04 AM IST
सार

हरियाणा से दिल्ली के लिए यमुना में कम पानी छोड़े जाने के कारण वजीराबाद बैराज का जलस्तर 6.20 फीट गिर गया है। आलम यह है कि इससे यमुना नदी में टापू दिखाई देने लगा है। इसका असर जल शोधन संयंत्रों पर पड़ा है।

विज्ञापन
Drinking water crisis increases in many areas of Delhi water level decline in Wazirabad Barrage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा से दिल्ली के लिए यमुना में कम पानी छोड़े जाने के कारण वजीराबाद बैराज का जलस्तर 6.20 फीट गिर गया है। आलम यह है कि इससे यमुना नदी में टापू दिखाई देने लगा है। इसका असर जल शोधन संयंत्रों पर पड़ा है। इससे शोधित होने वाले पानी की मात्रा में कमी आई है और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पेयजल संकट बढ़ गया है। 

विज्ञापन


जल मंत्री आतिशी ने सोमवार आंकड़े जारी करते हुए कहा कि 17 जून 2023 को वजीराबाद का जलस्तर 674.50 फीट था,जबकि 17 जून, 2024 को मात्र 668.30 फीट रह गया है। इसी तरह एक जून 2023 को वजीराबाद का जलस्तर 674.40 फीट था। वहीं, एक जून 2024 को जलस्तर 670.90 फीट दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले आतिशी ने सोमवार दोपहर वजीराबाद बैराज और जल शोधक संंयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा से कम पानी आने के कारण मुनक नहर में भी पिछले साल के मुकाबले जून माह में कम पानी का स्तर रहा। बैराज से जुड़े वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला संयंत्र को पर्याप्त कच्चा पानी न मिलने कारण उनमें पानी उत्पादन कम हो गया है। वजीराबाद संयंत्र में ही उत्पादन 48 एमजीडी तक घटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल बोर्ड के सभी नौ संयंत्रों में सामान्य समय में 1005 एमजीडी पानी का उत्पादन होता है, लेकिन कच्चे पानी की कमी से ये गिरकर 917 एमजीडी पर पहुंच गया है। दरअसल बैराज पर जलस्तर 674.5 फीट होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में ये गिरकर 668 फीट पर पहुंच गया है। मुनक नहर से भी 1050 क्यूसेक के बजाय 905 क्यूसेक पानी मिल रहा है।

पर्याप्त पानी छोड़े हरियाणा
जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा से अपील करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में पानी की कमी से दिल्ली के लोग बहुत परेशान है। इस कारण हरियाणा सरकार यमुना में पर्याप्त पानी छोड़े। क्योंकि हरियाणा की ओर से जब तक यमुना में पानी नहीं छोड़ा जाएगा, तब तक दिल्ली में पानी की कमी लगातार बनी रहेगी और लोग परेशान होंगे। 

हथिनीकुंड बैराज पर नहीं लगे फ्लो मीटर
जल मंत्री आतिशी ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज हरियाणा के अंतर्गत आता है और वहीं से यमुना में पानी छोड़ा जाता है। लेकिन वहां अभी तक फ्लो मीटर नहीं लगे है। इस कारण हरियाणा की ओर से दिल्ली के लिए छोड़े जाने वाले पानी की पैमाइश नहीं हो पाती। ऐसे में हरियाणा का दिल्ली को पर्याप्त मात्रा में पानी भेजने का दावा गलत है।

वजीराबाद तालाब के जल स्तर की तुलनात्मक स्थिति 
 
दिनांक 2021 2022 2023 2024
01 जून 674.50 669.90 674.40 670.90
10 जून 674.20 667.70 674.50 669.40
11 जून 673.80 666.90 674.50  669.30
12 जून  672.90 668.00 674.50 669.30
13 जून 672.20 668.80 674.50 668.90
14 जून 671.40 667.30 674.50 668.60
15 जून 670.80 667.40 674.50 668.50
16 जून 671.00 667.50 674.50 668.40
17 जून 671.80 667.50 674.50 668.30
----------- (आंकड़े फीट में) (आंकड़े फीट में) (आंकड़े फीट में) (आंकड़े फीट में)

मुनक नहर में जल स्तर की तुलनात्मक स्थिति
 
दिनांक 2021 2022 2023 2024
01 जून 1024.27 982.75 999.93 924
10 जून  934.63 993.9 991.38 925
11 जून  926.58  1023.59 1004.24 919
11 जून 938.72 1013.11 995.8 903
13 जून  937.65 1026.98 1029.4 906

(आंकड़े फीट में)


जलसंकट पर सियासत कर रही है भाजपा : आप
आप ने आरोप लगाया कि भाजपा पानी के मसले पर सियासत कर रही है। पार्टी ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल और सातों सांसद को लोगों की पीड़ा बढ़ा रहे है। उन्हें राजनीति करने की जगह गंभीर जलसंकट को हल करने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

पानी के संकट के लिए साजिश कर रही भाजपा : संजय
आप ने जलसंकट के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया। आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्लीवालों को प्यासा रखने के लिए जानबूझकर जलसंकट पैदा किया है। हरियाणा सरकार ने दिल्ली के हक का पानी रोका हुआ है। दिल्ली भाजपा के नेता जल बोर्ड के ऑफिस में तोड़फोड़ कर रहे हैं। पानी की पाइप तोड़कर सप्लाई रोक रहे हैं। उपराज्यपाल भी राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। दिल्ली ने सात सांसद भाजपा को दिए। उन्हें दिल्ली के हित के लिए काम करना चाहिए। 

पानी चोरी के मामले में कार्रवाई हो : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी में पेयजल संकट के मामले में उपराज्यपाल का दरवाजा खटखटाया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पाइप लाइनों में लीकेज और पानी की चोरी के मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल मंत्री के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामले तुरंत दर्ज किए जाएं।

पानी की कटौती से लुटियन दिल्ली में गहराया जलसंकट
हरियाणा से पानी कम मिलने से लुटियन दिल्ली में भी जलसंकट गहरा गया है। देश के सबसे विशिष्ट इलाके नई दिल्ली के तिलक मार्ग और बंगाली मार्केट स्थित दो भूमिगत जलाशय (यूजीआर) के लिए जल बोर्ड ने 40 फीसदी पानी में कटौती कर दी है। इसके पीछे दलील वजीराबाद जल शोधक संयंत्र के पूरी क्षमता से काम न करने की दी गई है। इससे नई दिल्ली स्थित कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होनी शुरू हो गई है।

एनडीएमसी के अनुसार, जल बोर्ड ने उसको सूचित किया गया है कि कच्चे पानी की अनुपलब्धता के कारण वजीराबाद जल शोधक संयंत्र से पीने योग्य पानी का उत्पादन पूरी क्षमता से नहीं हो पा रहा है। इस कारण तिलक मार्ग यूजीआर और बंगाली मार्किट यूजीआर के कमांड क्षेत्र में पानी की आपूर्ति दिन में एक बार सुबह के समय में ही उपलब्ध कराई जाएगी। 

एनडीएमसी ने बताया कि जल बोर्ड ने पानी कम मिलने से बंगाली मार्केट, अशोक रोड, हरिचंद माथुर लेन, कॉपरनिकस मार्ग, पुराना किला रोड, बाबर रोड, बाराखंभा, केजी मार्ग, विंडसर प्लेस, फिरोजशाह मार्ग, कैनिंग लेन और आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। इन इलाकों में केंद्र सरकार के कई कार्यालय हैै। इसके अलावा मंत्रियों व सांसदों के बंगले भी है। एनडीएमसी ने संबंधित इलाके के निवासियों से पानी बचाने और पानी का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करने की अपील की है। उसने तर्क दिया है कि उसके पास सीमित मात्रा में पानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed