फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DRDO built Sardar Vallabh Bhai Patel covid Hospital structure has been erected in 11 days

दिल्ली: डीआरडीओ ने 11 दिन में तैयार किया 1000 बिस्तरों की क्षमता वाले कोविड अस्पताल का ढांचा

Sun, 05 Jul 2020 03:00 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 05 Jul 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
DRDO built Sardar Vallabh Bhai Patel covid Hospital structure has been erected in 11 days
11 दिनों में तैयार हुआ अस्पताल का ढांचा - फोटो : ani

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा दिल्ली कैंट इलाके में 11 दिनों के अंदर सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड-19 अस्पताल का ढांचा बनाकर तैयार किया गया है। 

विज्ञापन


रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डीआरडीओ के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी अस्पताल का दौरा करने पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि डीआरडीओ, गृह मंत्रालय, टाटा संस उद्योग और कई अन्य संगठनों के सहयोग से कोरोना मरीजों के लिए 1000 बेड वाला अस्थाई अस्पताल बनाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार यहां 250 से अधिक गहन देखभाल इकाइयां भी उपलब्ध हैं।
  वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल अस्पतालों में बिस्तरों की कोई कमी नहीं है। हमारे पास 15000 बेड हैं, जिनमें से 5300 पर उपचार चल रहा है। हां आईसीयू बेड की कमी है। अगर दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी होती है तो यह बेड हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे।

अस्पताल में तैनात लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. माधुरी कानितकर ने कहा कि यहां पहले महीने के लिए डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ सहित सेना के 600 जवानों की टीम को तैनात किया गया है। यह संख्या मरीजों की संख्या के अनुसार बढ़ती-घटती रहेगी। उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति से निपटने के लिए हम तैयार हैं।

प्रति महीने 25000 वेंटिलेटर तैयार कर सकता है डीआरडीओ

जी सतीश रेड्डी ने बताया कि इस अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध नि:शुल्क हैं। इसके साथ ही सेना के जवान दिन रात अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल कोविड-19 अस्पताल के निर्माण के लिए एक कचरा डंपिंग भूमि को समतल और साफ किया गया है।

उन्होंने बताया कि डीआरडीओ ने कोरोना से लड़ने के लिए मेड इन इंडिया के तहत अब तक 70 उत्पादों का निर्माण किया है। चेयरमैन ने दावा किया कि जरूरत पड़ने पर डीआरडीओ प्रति महीने 25000 वेंटिलेटर तैयार कर सकता है। डीआरडीओ उनका निर्यात करने के लिए भी तैयार है।


डीआरडीओ के एक अधिकारी ने बताया कि इस अस्थाई अस्पताल में कुल 1000 बिस्तरों की व्यवस्था होगी, जिनमें से 250 आईसीयू बेड होंगे। 
 

 

बता दें कि राजधानी में शनिवार को कोरोना का रिकवरी दर 70 फीसदी से अधिक हो गया। बीते पांच दिन में ही 12 हजार से अधिक मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इस पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों की मेहनत रंग ला रही है। इसके लिए सभी कोरोना वॉरियर्स बधाई के पात्र हैं।

वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को कोरोना वायरस के 2505 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 55 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में शनिवार को 2632 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 97200 हो गई है। 

दिल्ली में अब तक 68256 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 3004 लोगों की मौत हो चुकी हैं। दिल्ली में अभी 25940 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed