{"_id":"589a543ea7400569d454887690826de8","slug":"draw-of-leftout-flats-held-on-march-1st","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 मार्च को होगा लेफ्टआउट फ्लैटों का ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 मार्च को होगा लेफ्टआउट फ्लैटों का ड्रॉ
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 26 Feb 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा प्राधिकरण की लेफ्टआउट फ्लैटों की योजना का ड्रॉ एक मार्च को होगा। मंगलवार को प्राधिकरण ने इस पर अंतिम मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
डीसीईओ अखिलेश सिंह ने बताया कि, सर्वाधिक आवेदनों को देखते हुए सबसे पहले श्रमिक कुंज का ड्रॉ किया जाएगा। सभी श्रेणी के फ्लैटों के लिए आरक्षित श्रेणी के आवेदकों का ड्रॉ होगा। उसके बाद बचे हुए फ्लैटों को सामान्य श्रेणी में शामिल कर दिया जाएगा।
पढ़ें: नोएडा में फ्लैट खरीदने वालों के लिए नई मुसीबत
विज्ञापन
डीसीईओ ने बताया कि इंदिरागांधी कला केंद्र के बाहर स्थित पार्क में सुबह दस बजे से ड्रॉ शुरू होगा। एक ही दिन में सभी श्रेणी के आवेदकों का ड्रॉ हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इससे पहले 23 और 28 फरवरी को ड्रा की तिथि संभावित थी, मगर तैयारी पूरी न होने के कारण इसे टालना पड़ा। हालांकि जानकारों का कहना है कि नोएडा में पहली बार योजना लांच करने के बाद इतनी जल्दी ड्रॉ कराया जा रहा है।
यह योजना एक जनवरी को लांच की गई थी और 31 जनवरी आवेदन करने की अंतिम तिथि थी।