फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drain number 52's nets are broken, risk of accident

Delhi NCR News: फार्मेसी में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
-निहाल विहार इलाके की घटना, बदमाशों ने वहां काम करने वाले कर्मचारी को गोली मारने की धमकी देकर हजारों रुपये लेकर भागे
विज्ञापन

-पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
निहाल विहार इलाके में नकाबपोश बदमाशों ने फार्मेसी में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दुकान में काम करने वाले शोएब खान को गोली मारने की धमकी देकर गल्ले से हजारों रुपये लूटकर भाग गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक 21 साल का शोएब सपरिवार कुंवर सिंह नगर इलाके में रहता है। वह रिशाल विहार इलाके में एक फार्मेसी में काम करता है। निहाल विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी में शोएब ने बताया कि 11 मई की रात करीब 10.15 बजे दुकान बंद करने से पहले वह सामान दुकान के अंदर रख रहा था। इसी दौरान दो नकाबपोश दुकान में घुस गए। काउंटर के अंदर जाने पर शोएब ने उनसे पूछताछ की। आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसे धमकाया और दूसरे ने पिस्टल निकाल कर उसके कनपटी पर लगा दिया। दोनों बदमाश उसे धमकाते हुए पैसे के बारे में पूछताछ करने लगे। यह कहकर दोनों दुकान के गल्ले खोलने लगे। बदमाशों की हरकत देखकर शोएब काफी डर गया।
विज्ञापन

उसके बाद बदमाश गल्ले में रखे चार हजार रुपये और उसका आधार कार्ड निकाल लिया। पिस्टल लिए बदमाश पीड़ित से और पैसे के बारे में पूछताछ करने लगा। लेकिन पीड़ित ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं। बदमाश ने वारदात के बारे में कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। भागने के दौरान उनलोगों ने नकाब उतार लिए और सड़क पार कर चले गए। डर की वजह से पीड़ित ने रात में पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुची, लेकिन डर और घबराहट के कारण पीड़ित ने रात में पुलिस को बयान नहीं दिया। अगले दिन थाने आकर उसने अपना बयान दर्ज करवाया। उसके बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर लिया है और बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed