Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dr. Seshwar Reddy and four others acquitted in CBI bribery case

Delhi NCR News: सीबीआई के रिश्वत मामले में डॉ. एसईश्वर रेड्डी समेत चार बरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
-आरोपों के समर्थन में नहीं मिले पर्याप्त सबूत, रिश्वत मांगने और आपराधिक साजिश के आरोप भी नहीं हुए साबित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में डॉ. एस ईश्वर रेड्डी को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष सीबीआई अदालत ने डॉ. रेड्डी समेत चार आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया है। अदालत ने 60 पन्नों के विस्तृत आदेश में कहा कि आरोपियों के खिलाफ ऐसे पर्याप्त सबूत नहीं हैं, जिनके आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सके। आदेश में अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से पेश सामग्री से आरोपों के संबंध में प्रथम दृष्टया मामला भी नहीं बनता। अदालत के अनुसार, डॉ. रेड्डी के खिलाफ रिश्वत मांगने का कोई प्रत्यक्ष या पर्याप्त परिस्थितिजन्य सबूत नहीं मिला।

अदालत ने डॉ. रेड्डी के आवास से कथित तौर पर बरामद रकम पर भी विचार किया। अदालत का कहना था कि केवल इस रकम की बरामदगी से यह साबित नहीं होता कि उन्होंने रिश्वत ली थी। इसके अलावा, ऐसा कोई पर्याप्त सबूत भी सामने नहीं आया, जिससे यह साबित हो सके कि उन्होंने किसी अनुचित लाभ के बदले अपने सरकारी पद का गलत इस्तेमाल किया। अदालत ने मामले में आपराधिक साजिश के आरोपों की भी जांच की। सुनवाई के दौरान विषय विशेषज्ञ समिति (सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी) के सदस्यों के बयान और संबंधित दस्तावेज पर गौर किया गया। अदालत ने पाया कि उपलब्ध साक्ष्य समिति की सिफारिशों में हेरफेर किए जाने के आरोपों की पुष्टि नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed