फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dr. Ram Manohar Lohia Hospital, Dr. Convocation ceremony at Ram Manohar Lohia Hospital, President Draupadi Mur

Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- डॉक्टरों को भगवान का दर्जा  मिला..मरीजों के प्रति संवेदनाएं रखनी चाहिए

Mon, 30 Sep 2024 05:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 30 Sep 2024 05:47 PM IST
सार

दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े चिकित्सा सुविधा में शोध कम हुआ है। मेडिकल छात्रों को इस दिशा में विशेष रूप से काम करना चाहिए। 
 

विज्ञापन
Dr. Ram Manohar Lohia Hospital, Dr. Convocation ceremony at Ram Manohar Lohia Hospital, President Draupadi Mur
दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं से जुड़े चिकित्सा सुविधा में शोध कम हुआ है। मेडिकल छात्रों को इस दिशा में विशेष रूप से काम करना चाहिए। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि एमफिल की डिग्री पाने वालों में लड़कियां अधिक हैं। उम्मीद करती हूं कि अन्य डिग्रियों में भी लड़कियों की भागीदारी बढ़ेगी। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश में डॉक्टरों को भगवान का दर्जा  दिया गया है। डॉक्टर को मरीजों के प्रति संवेदना रखनी चाहिए। डॉक्टरों को दवा और सलाह देने के साथ व्यवहार में हिलिंग टच होना चाहिए। कई बार मरीज के परिजन आवेश में आकर दुर्व्यवहार कर बैठते हैं, यह निंदनीय है।  कोई भी डॉक्टर कभी नहीं चाहता कि उसके मरीज का अहित हो। डॉक्टर तनाव भरे माहौल में काम करते हैं। उनकी भी एक सीमा है। विज्ञान अब भी कोई चुनौतियों को सुलझा नहीं पाया है।
विज्ञापन


देश में आज तकनीक स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ रहा है। टेलीमेडिसिन की मदद से दूर-दराज के इलाकों में गुणवत्ता पूर्ण इलाज की उपलब्धता बढ़ी है। इसके अलावा एआई का इस्तेमाल भी बड़ा है, हमें इस दिशा में भी आगे बढ़कर काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed