फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dr. Klam said- sister ... I Remember My Promise

जब डा. कलाम बोले, सिस्टर .. आई रिमेंबर माई प्रोमिस

Wed, 29 Jul 2015 08:18 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 29 Jul 2015 08:18 AM IST
विज्ञापन
Dr. Klam said- sister ... I Remember My Promise

अधिकारी और राजनेता ज्यादातर व्यस्त रहते हैं। ऐसे में कई बार आयोजनों के लिए अपना समय देकर या तो भूल जाते हैं, या फिर पहुंच ही नहीं पाते।

विज्ञापन


इससे परे देश का एक नायक ऐसा भी रहा, जिसने अपना वादा दो साल बाद पूरा किया। दिवंगत राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने दो साल तक अपना वादा याद रखा और वह बुलंदशहर पहुंचे।
विज्ञापन


निर्मला कान्वेंट स्कूल प्रबंधन ने अपने वार्षिकोत्सव पर डा. कलाम को आमंत्रित किया था। सिस्टर ने उनसे कहा था कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे आपसे मिलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय उनके पास समय नहीं था। उन्होंने बड़ी विनम्रता से भविष्य में आने का वादा कर दिया। इस बात को विद्यालय का प्रबंधन भी भूल गया।

ऐसा ही हुआ जब दो साल बाद डीएम आफिस पर इमरजेंसी मैसेज आया कि अगले दिन डा. कलाम निर्मला कान्वेंट स्कूल में पहुंच रहे हैं। स्कूल प्रबंधन को तो जैसे विश्वास ही नहीं हुआ।

अगले दिन ठीक समय पर वह विद्यालय पहुंचे। स्कूल तालियों से गूंज उठा जब माइक पर पहुंचते ही उन्होंने कहा ...सिस्टर, आई रिमेंबर माई प्रोमिस।

उन्होंने कहा कि मुझको स्कूल बच्चों की याद आती रही... उनसे मिलना जो था। ये देश का भविष्य और हमारी आशाओं का आधार है, कहीं निराश न हो जाए।

आज जब वह हमको छोड़कर चले गए ... तब उनका यह व्यवहार युवाओं को बड़े लोगों का अर्थ समझाने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed