सुबह काम के लिए निकली, शाम को स्कूल में पेड़ पर चुन्नी के फंदे पर लटका मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-30 के डीपीएस में काम करने वाली एक कर्मचारी ने गुरुवार शाम को स्कूल प्रांगण में लगे पेड़ पर चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।
गुरुवार शाम को परिजन जब उसे ढूंढते हुए स्कूल में पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर 20 के एसएचओ राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि मूलरूप से जिला फर्रुखाबाद निवासी बसंती देवी (36) सेक्टर 31 के निठारी गांव में अपने पति और 4 बच्चों के साथ रहती थी।
उसने करीब 6 महीने पहले डीपीएस में मेड का काम शुरू किया था। गुरुवार सुबह वह काम के लिए निकली लेकिन दोपहर बाद तक घर नहीं पहुंची। शाम करीब 6 बजे परिजन उसे ढूंढते हुए थाने पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद पुलिस टीम ने स्कूल में जाकर खोजबीन की तो वह प्रांगण में लगे एक पेड़ से चुन्नी के सहारे लटकी हुई मिली। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।