फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DPS Dwarka received a bomb threat call today

Bomb Threat: दिल्ली में तीन स्कूल और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर मौजूद

Mon, 18 Aug 2025 07:55 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 07:55 AM IST
सार

दिल्ली में आज तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल मिली है। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने स्कूल परिसर खाली करा लिया है। पुलिस और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
DPS Dwarka received a bomb threat call today
डीपीएस द्वारका - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में एक बार फिर से स्कूल और कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल चुके हैं। कई बार ये हॉक्स कॉल निकली हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) द्वारका, मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल द्वारका और ग्रेटर कैलाश स्थित ब्लू बेल्स स्कूल को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल आई। अब खबर है कि एक कॉलेज को धमकी भरी ईमेल मिली है। वहीं दूसरी तरफ सागरपुर स्थित दीप मॉडल स्कूल को धमकी भरा मेल मिला है। धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां स्कूल के बाहर मौजूद हैं।

विज्ञापन


जिसके बाद स्कूल परिसर खाली करा दिया गया है। तलाशी अभियान चल रहा है। बम की सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वायड और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने इसकी जानकारी दी है। जानकारी के लिए बता दें कि आज सुबह सुबह 7:24 पर कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी।
विज्ञापन

 


 

बम की सूचना पर एक अभिभावक ने कहा कि हमें स्कूल से बच्चों को वापस ले जाने का संदेश मिला था। उन्होंने कारण नहीं बताया। इसलिए हम अपने बच्चे को वापस लेने आए हैं। वहीं इससे पहले बीते महीने जुलाई में दिल्ली के 20 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के पश्चिम विहार में रिचमंड ग्लोबल स्कूल को बम की धमकी मिली थी। बम की धमकी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी।
 

स्कूल ही नहीं कॉलेजों को भी आए धमकी भरे ई-मेल
स्कूलों के अलावा दिल्ली के आईपी कॉलेज फॉर विमेन, हिंदू कॉलेज और श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को ईमेल के जरिए बम की धमकियां मिल चुकी हैं। लेकिन तलाशी के बाद सभी धमकी झूठी निकली।
 

तीन दिन में 10 स्कूलों और कॉलेज को मिली थी धमकी
बीती 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा था कि द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल, वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल, हौज खास स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल और लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पिछले तीन दिनों में लगभग 10 स्कूलों और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की ऐसी धमकियां मिली थी।

ये भी पढ़ें: Delhi Flood Alert : आज आधी रात से उफान पर होगी यमुना, बाढ़ जैसे हालात, लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed