फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dps case Full data taken by cyber team in greater noida

डीपीएस में बच्ची से दरिंदगी मामले में बड़ा खुलासा, सीसीटीवी से काफी देर की फुटेज गायब

Wed, 18 Jul 2018 04:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 18 Jul 2018 04:52 AM IST
विज्ञापन
dps case Full data taken by cyber team in greater noida
dps school
ग्रेटर नोएडा के डीपीएस में बच्ची से स्वीमिंग पूल के पास दरिंदगी की बात सामने आई है। इस स्थान को घटनास्थल (क्राइम सीन) बताया जा रहा है, जो सीसीटीवी की जद से अलग है और वहां रोशनी भी कम रहती है। 
विज्ञापन


मंगलवार को सूरजपुर कोतवाली की जांच टीम दो बार डीपीएस स्कूल पहुंची। पहली बार में स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को टुकड़ों में फुटेज मुहैया कराई। बीच में काफी देर की फुटेज गायब थी जिससे स्थिति साफ नहीं हो रही थी। 
विज्ञापन


इसके बाद टीम दोबारा परिजनों और साइबर टीम को लेकर पहुंची। इस दौरान साइबर टीम ने सीसीटीवी का पूरा डाटा कब्जे में लिया और परिजनों ने बच्ची के बताए अनुसार घटनास्थल चिह्नित कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल और क्लास रूम से लेकर स्वीमिंग पूल तक का निरीक्षण किया। घटनास्थल स्वीमिंग पूल के बराबर वह स्थान था जहां दरिंदगी की वारदात सीसीटीवी में कैद होने की संभावना कम थी।  

डीपीएस के बाहर तैनात रही पुलिस 

सोमवार को डीपीएस में अभिभावकों के जमकर हंगामे के बाद पुलिस एहतियात बरत रही है। मंगलवार को भी स्कूल के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। बताया गया है कि कुछ अभिभावक डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट जाने से पहले स्कूल पहुंचे थे, लेकिन उन्हें परिसर में नहीं जाने दिया गया। 

प्रिंसिपल ने जांच टीम से नहीं की मुलाकात 
पुलिस के मुताबिक, जब टीम डीपीएस में जांच और मौका मुआयना करने पहुंची तो टीम ने प्रिंसिपल से भी केस के संबंध में पूछताछ का प्रयास किया। इस दौरान स्टाफ ने प्रिंसिपल के स्कूल में मौजूद नहीं होने का हवाला दिया। इससे जांच टीम पूछताछ नहीं कर पाई।

आपको बता दें कि गुरुवार को डीपीएस स्कूल में साढ़े तीन साल की नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। स्कूल के स्वीमिंग पूल पर लाइफ गार्ड के पद पर तैनात आरोपी ने बच्ची से दरिंदगी की थी।

बच्ची  द्वारा आरोपी को पहचानने के बाद पश्चिम बंगाल निवासी लाइफ गार्ड चंडी दास को गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना गुरुवार को हुई थी। लेकिन स्कूल प्रबंधन दो दिन वारदात को छिपाने में जुटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed