फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DPL Women: Defending champions South Delhi start with a win, defeat Central Delhi by 29 runs.

Delhi NCR News: डीपीएल वीमेंसः मौजूदा चैंपियन साउथ दिल्ली की जीत के साथ शुरुआत, सेंट्रल दिल्ली को 29 रनों से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
-निशिका के साथ 82 रन की साझेदारी कर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को दिलाई मजबूत शुरुआत
विज्ञापन

दवाब नहीं, जिम्मेदारी समझकर खेलती हूं, तानिशा ने बताई जीत की रणनीति

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। गत चैंपियन साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में जीत के साथ अभियान शुरू किया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ दिल्ली ने सेंट्रल दिल्ली क्वींस को 29 रन से हराया। टीम की जीत में तनिशा सिंह और निशिका सिंह की अर्धशतकीय पारियों ने अहम भूमिका निभाई।


शुरुआती झटकों के बाद संभाली पारी

साउथ दिल्ली की टीम ने शुरुआती विकेट गंवाने के बाद तानिशा ने निशिका के साथ मिलकर पारी को संभाला और 82 रन की साझेदारी की। तनिशा ने कहा कि वह मैच की स्थिति को दबाव के तौर पर नहीं, बल्कि जिम्मेदारी के रूप में देखती हैं। उनका लक्ष्य क्रीज पर समय बिताने, स्ट्राइक रोटेट करने और खराब गेंदों का फायदा उठाने का था।
विज्ञापन



सिंगल से बनाया गेंदबाजों पर दबाव

तनिशा ने बताया कि निशिका के साथ उनकी लगातार बातचीत होती रही। दोनों का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा समय क्रीज पर बिताना और सिंगल-डबल से स्कोरबोर्ड चलाते रहना था। उनके मुताबिक, लगातार सिंगल लेने से गेंदबाज पर दबाव बनता है और वह ढीली गेंद डालने के लिए मजबूर होता है। इसके बाद बाउंड्री लगाकर बड़े ओवर का फायदा उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गेंदबाजी और फील्डिंग में सुधार की जरूरत

जीत के बावजूद तनिशा ने टीम की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण को लेकर सुधार की गुंजाइश मानी। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने कुछ ज्यादा फ्लाइट दी, जिसका सेंट्रल दिल्ली की बल्लेबाज निधि ने फायदा उठाया। पिच पर गेंद को थोड़ा फ्लैट रखने से बेहतर परिणाम मिल सकते थे।


साउथ दिल्ली ने बनाए 156 रन


पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में सेंट्रल दिल्ली क्वींस की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 127 रन ही बना सकी। निधि माहतो ने 55 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली, जबकि मोनिका ने 30 रन बनाए। साउथ दिल्ली की मयूरी सिंह ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed