{"_id":"6a70a41808adb959a9098eae","slug":"dpl-new-delhi-tigers-open-their-account-by-defeating-east-delhi-by-49-runs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148895-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएल: न्यू दिल्ली टाइगर्स ने ईस्ट दिल्ली को 49 रन से हराकर खाता खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएल: न्यू दिल्ली टाइगर्स ने ईस्ट दिल्ली को 49 रन से हराकर खाता खोला
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन-3 में न्यू दिल्ली टाइगर्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 49 रन से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में लक्ष्य थरेजा ने 57 गेंदों में 86 रन की शानदार नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलायी।
टाइगर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 178 रन का स्कोर बनाया, जिसमें शिवम गुप्ता (13), हिम्मत सिंह (13) और अंत में यशजीत (26) ने योगदान दिया। ईस्ट दिल्ली के दीपक पुनिया, ध्रुव कौशिक और आशीष मीणा को दो-दो विकेट मिले। 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइडर्स की शुरुआत खराब रही। सुजल सिंह व ध्रुव कौशिक शून्य पर आउट हुए। अर्पित राणा (19), हार्दिक शर्मा (20) और मयंक रावत (22) ने संघर्ष किया, लेकिन नियमित विकेटों के कारण टीम 20 ओवर में 129 रन ही बना पायी। संवाद