फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dp yadav did panchayat after dispute beyween to communities

दो गुटों के बीच बवाल के बाद पूर्व सांसद ने की पंचायत

Fri, 04 Jul 2014 12:26 AM IST
Updated Fri, 04 Jul 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
dp yadav did panchayat after dispute beyween to communities

नोएडा के सेक्टर-71 स्थित सर्फाबाद गांव में दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद डीपी यादव पंचायत करके सुलह समझौता करने की अपील की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव में सभी धर्मों और जातियों के लोग मिलजुलकर सालों से रह रहे हैं। ऐसे में गांव का माहौल बिगड़ना गांव की उन्नति के लिए बहुत बड़ा आघात है।
विज्ञापन


दोनों ही पक्ष भाईचारे से मामला सुलझाकर पुरानी स्थिति में ले आएं।

धार्मिक स्‍थल को लेकर हुआ था विवाद

dp yadav did panchayat after dispute beyween to communities

दरअसल, सोमवार रात गांव में एक धार्मिक स्थल को बनाने के प्रयास और उस पर पथराव की घटना के बाद माहौल बिगड़ गया था। रात में ही भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका था।

इस मामले में 13 लोगों को नामजद कर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद से गांव में लगातार अमन-चैन कायम करने के प्रयास चल रहे थे।

इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे सर्फाबाद के एक गेस्ट हाउस में पंचायत का आयोजन किया गया था।

ताकि फिर न खराब हो अमन चैन

dp yadav did panchayat after dispute beyween to communities

डीपी यादव की अध्यक्षता में गांव के करीब डेढ़ से दो सौ लोगों ने इस पंचायत में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने पंचायत में अपनी बात रखी। पंचायत में उन्होंने कहा कि गांव की परंपरा हमेशा भाईचारे वाली रही है।

कभी भी गांव का अमन-चैन खराब नहीं हुआ है। ऐसे में गांव का माहौल बिगड़ने पर गांव के लोग पिछड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांव में धार्मिक स्थल पूर्व की स्थिति में रहेगा।

वहीं, गांव के बुजुर्ग इसकी जिम्मेदारी लें कि अब कोई अमन-चैन बिगाड़ने वाली घटना न हो। दूसरा पक्ष भी पुलिस को दी शिकायत वापस ले। पंचायत में एमएलसी जितेंद्र यादव, सुखबीर पहलवान आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

15 लोगों की कमेटी को सौंपा जिम्मा

dp yadav did panchayat after dispute beyween to communities

बता दें कि कुछ माह पहले भी दो समुदायों में तकरार हो गई थी, तब भी डीपी यादव ने गांव आकर दोनों पक्षों को समझाया था। वह मूलरूप से सर्फाबाद के ही रहने वाले हैं।

दो दिन पूर्व सर्फाबाद गांव में सीओ तृतीय की मौजूदगी में 15 बुजुर्ग लोगों की कमेटी बनाई गई थी। जिसे यह जिम्मा सौंपा गया था कि गांव का अमन-चैन वापस लाया जाए। अब सारे विवाद यही कमेटी सुलझाएगी।

सीओ तृतीय राजकुमार मिश्रा ने कहा कि सर्फाबाद में डीपी यादव के नेतृत्व में गांव में अमन-चैन लाने के लिए एक पंचायत की बात पता चली है, लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा शिकायत वापस लेने की बात की पुलिस को जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed