{"_id":"5d229e4a8ebc3e6c940cf574","slug":"doubt-on-making-connaught-place-jam-free-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: क्नॉट प्लेस को वाहनमुक्त बनाने पर संशय, नई योजना पर कारोबारी राजी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: क्नॉट प्लेस को वाहनमुक्त बनाने पर संशय, नई योजना पर कारोबारी राजी नहीं
Mon, 08 Jul 2019 07:07 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 08 Jul 2019 07:07 AM IST
विज्ञापन
क्नॉट प्लेस को जाम मुक्त बनाने पर संशय
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैदल चलने वालों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए कनॉट प्लेस को वाहन मुक्त बनाने की नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की योजना लागू होगी या नहीं, इस पर संशय बरकरार है। पिछले रविवार को ट्रायल के दौरान यहां पार्क किए गए वाहनों की संख्या सामान्य से कम रही।
विज्ञापन
एनडीएमसी का दावा है कि लोग यहां अधिक देर तक रुके, इसलिए पार्किंग से अधिक आय हुई। नई यातायात योजना पर कारोबारियों को ऐतराज है। वे इसे लागू होने देने के मूड में नहीं हैं। उधर, एनडीएमसी ने अगले रविवार को फिर ट्रायल की तैयारी की है।
विज्ञापन
कनॉट प्लेस के ईनर सर्किल में वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए पाबंदियां लगाई गई हैं। वाहनों की निकासी के लिए तीन रास्ते तय हैं। ट्रायल के दौरान वाहनों की तादाद कम होने के बावजूद आउटर सर्किल के इर्द-गिर्द दोपहर से शाम तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
कैब और ऑॅटो से पहुंचने वालों को भी काफी दूर तक पैदल चना पड़ा। ट्रायल के दौरान पता चला कि कनॉट प्लेस में वाहनों की पार्किंग करने वाले अधिकतर लोग शॉपिंग के लिए आए, जबकि अन्य दिन में आसपास के दफ्तरों में काम करने वाले भी अपने वाहन यहीं पार्क कर देते हैं।
उधर, कारोबारियों का कहना है कि ट्रायल के दौरान के दौरान उन्हें 40 फीसदी तक नुकसान हुआ। लोगों ने दूसरे बाजारों का रुख कर लिया। नया प्लान लागू किया जाए तो नुकसान बढ़ जाएगा। जाम के कारण कनॉट प्लेस क्षेत्र में वाहन अधिक देर रहेंगे, जिससे प्रदूषण भी ज्यादा होगा।
नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के दो पदाधिकारियों का कहना है कि पुरानी योजना के मुताबिक जनपथ से वाहनों के प्रवेश और बाबा खड़क सिंह मार्ग से निकासी का प्रावधान किया जाए तो हालात कुछ बेहतर होंगे।
मेट्रो-ई व्हीकल को किया जाएगा प्रोत्साहित
कनॉट प्लेस में शॉपिंग के लिए अधिकतर युवा मेट्रो से पहुंचते हैं। यह क्षेत्र पूरी तरह वाणिज्यिक है। इसलिए एनडीएमसी का प्रयास है कि इस क्षेत्र में मेट्रो या ई-व्हीकल के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जाए।