फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   double murder in gurugram was done aftertwo friends try to prove themselves big goon than other

अपने को बड़ा बदमाश बताने से शुरू हुई दोस्तों की लड़ाई जाति पर पहुंची तो हो कुछ ऐसा...

Mon, 25 Dec 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 25 Dec 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
double murder in gurugram was done aftertwo friends try to prove themselves big goon than other
- फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के गाड़ौली में हुआ दोहरा हत्याकांड वर्चस्व की लड़ाई को लेकर शुरु हुआ था। गौतम और राहुल दोनों में अपने आप को बड़ा बदमाश साबित करने के लिए बहस शुरू हुई थी। इस दौरान गौतम उर्फ भोलू ने राहुल को जातिसूचक शब्द बोल दिए थे, जिसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राहुल पर चोरी का एक मामला दर्ज है। इस मामले में वह जेल जा चुका था। उधर, गौतम पर हत्या करने का एक मामला दर्ज है। मृतक व आरोपी दोस्त हैं और यह 20 दिसंबर की रात को शराब पीने के लिए एसईजेड की जमीन पर बने एक कमरे में बैठे हुए थे।
विज्ञापन


यहां गौतम और राहुल में एक दूसरे को बड़ा बदमाश साबित करने की होड़ लग गई। इस दौरान दोनों में बहस होने लगी। बहस के दौरान गौतम ने उसे जातिसूचक शब्द बोलते हुए गाली गलौच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाली गलौच कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई

double murder in gurugram was done aftertwo friends try to prove themselves big goon than other

गाली गलौच कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई, जिसमें गौतम, विनय, रोहित और एक नाबालिग ने मिलकर रोहित के प्लॉट से कुल्हाड़ी, डंडे व करसी लाकर राहुल व राकेश उर्फ मोनू को पीटना शुरू कर दिया।

बाद में उनकी मौत हो गई। राकेश, राहुल का साथ दे रहा था इसलिए उसकी भी हत्या कर दी गई। लाश को ठिकाने लगाने के लिए बदमाशों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। फिर गड्ढे खोदकर उनकी लाशों को दबा दिया और वहां से फरार हो गए।

जब पुलिस ने रोहित व विनय को गिरफ्तार किया तो उन्होंने पूरे मामले का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने रविवार को एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी गौतम उर्फ भोलू फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed