{"_id":"136ac3450c823b5a9a381e6b96032400","slug":"double-daker-express-will-provide-services-like-shatabdi-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल डेकर में शताब्दी जैसा सफर 31 मार्च तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल डेकर में शताब्दी जैसा सफर 31 मार्च तक
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 27 Feb 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव से पिंकसिटी जयपुर के लिए डबल डेकर में सफर पर अब यात्री मार्च तक शताब्दी जैसा आनंद उठा सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए डबल डेकर एक्सप्रेस में लगाए गए एकमात्र एग्जीक्यूटिव कुर्सीयान कोच की अवधि को बढ़ा दिया गया है जिसमें अब 31 मार्च यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली से गुड़गांव के रास्ते जयपुर के लिए शुरू हुई देश की दूसरी डबलडेकर एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में गुड़गांव से रोजाना काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन
पिछले साल जून में ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तौर पर शताब्दी में लगने वाले एग्जीक्यूटिव कोच को जोड़ा गया था। जिसके बाद यात्रियों को बेहतरीन रिस्पोंस सामने आया था।
विज्ञापन
दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलकर यह ट्रेन शाम छह बजकर आठ मिनट पर गुड़गांव स्टेशन पहुंचती है जबकि वापसी में सुबह 9.36 पर पहुंची है।
बेहतरीन सुविधाओं से लैस एग्जीक्यूटिव कोच में सफर को लेकर यात्रियों की एडवांस बुकिंग को देखते हुए उत्तर रेलवे ने इसकी अवधि को बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया है। उत्तर रेलवे प्रवक्ता तरूण जैन के मुताबिक फिलहाल 31 मार्च तक अस्थायी बढ़ोत्तरी की जा रही है यात्रियों की मांग पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है।