{"_id":"9416ef6b6496c4e75aba6ca70a4d2488","slug":"double-basement-parking-under-parks","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पार्क के नीचे बनेगी डबल बेसमेंट पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पार्क के नीचे बनेगी डबल बेसमेंट पार्किंग
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 28 Feb 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा प्राधिकरण ने तीन पार्कों के नीचे पार्किंग बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरौला, सेक्टर एक और तीन में पार्किंग बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर आईआईटी को भेजा गया है।
विज्ञापन
हरौला सामुदायिक केंद्र के पास स्थित पार्क के नीचे डबल बेसमेंट पार्किंग बनाने का प्रस्ताव है। प्राधिकरण के वर्क सर्किल एक के परियोजना अभियंता मोहम्मद इशरत ने बताया कि इस पार्किंग में करीब एक हजार वाहन एक साथ खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यमुना पर बनने वाले ब्रिज में लगा अड़ंगा
इसके लिए करीब 26 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर आईआईटी को भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चुनाव संपन्न होने के तत्काल बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करने की योजना है। शुरू होने के बाद काम पूरा होने में डेढ़ से दो साल लगेंगे।
विज्ञापन
इसी तरह सेक्टर एक व तीन में स्थित पार्क के नीचे भी पार्किंग का एस्टीमेट तैयार कर आईआईटी को भेजा गया है। इन दोनों की लागत करीब 21-21 करोड़ रुपये अनुमानित है।
इन दोनों में भी एक-एक हजार वाहन खड़े करने की सुविधा होगी। इन तीनों पार्किंग के बन जाने से आसपास के क्षेत्र में पार्किंग की किल्लत खत्म हो जाएगी।