{"_id":"5fb832798ebc3e9bb4527071","slug":"door-to-door-survey-started-in-delhi-s-containment-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के कंटेनमेंट इलाकों में घर-घर सर्वे शुरू, पहले दिन 80 हजार घरों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के कंटेनमेंट इलाकों में घर-घर सर्वे शुरू, पहले दिन 80 हजार घरों की जांच
Sat, 21 Nov 2020 02:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 21 Nov 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
सर्वे शुरू...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शुक्रवार से सभी कंटेनमेंट इलाकों में घर-घर जाकर सर्वे शुरू हो गया है। इसमें कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है। पहले दिन दो जिलों में 80 हजार घरों का सर्वे किया गया। 5 दिन में करीब 58 लाख लोगों का सर्वे होगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसके लिए करीब 10 हजार टीमें बनाएं गई हैं जिनमें आशा वर्कर, शिक्षक, बीएलओ और एएनएम आदि को शामिल किया गया है। हर जिले में करीब 800 से लेकर 1200 तक टीमें बनीं हैं। ये टीमें सभी जिलों में पांच दिन तक घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण मिलेंगे उनकी टीम के द्वारा एंटीजन और आरटीपीसीर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, संक्रमित पाए जाने पर लोगों को उनकी स्थिति के अनुसार अस्पताल, होम आइसोलेशन, कोविड केयर सेंटर या कोविड स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में शाह ने दिल्ली में कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया था। उसी को ध्यान में रखते हुए यह सर्वे शुरू किया जाएगा। इस दौरान करीब 58 लाख लोगों का सर्वे होगा।
विज्ञापन