फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   donataion money trend decrease after dharna setback

AAP का भरोसा हुआ कम, चंदे से लोगों ने हाथ खींचा

Fri, 24 Jan 2014 10:46 AM IST
संतोष कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
संतोष कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Jan 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
donataion money trend decrease after dharna setback

दिल्ली सरकार के मंत्रियों से जुड़े विवादों का सीधा असर आम आदमी पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान पर पड़ा है।

विज्ञापन


वैसे तो कहा जाता है, ‘बदनाम हुए तो क्या नाम नहीं हुआ’, मगर आप के मामले में ऐसा नहीं हो पाया। विवाद शुरू होने के बाद से पार्टी को रोजाना मिलने वाले चंदे की राशि में भारी गिरावट आई है। पहले पार्टी को रोजाना औसतन दस लाख से ऊपर मिल रही रकम फिलहाल तीन लाख के करीब सिमट गई है।

दरअसल, कानून मंत्री सोमनाथ भारती व समाज कल्याण मंत्री राखी बिडलान से जुड़ा विवाद 16 जनवरी को सुर्खियों में आया, जबकि 20 जनवरी को मुख्यमंत्री धरने पर बैठे। इस दौरान पार्टी के ऑनलाइन डोनेशन की लिस्ट पर गौर करें तो 16 जनवरी को पार्टी के खाते में 4.45 लाख रुपये आए।
विज्ञापन


अगले दिन यह आंकड़ा 1.5 लाख रुपये तक गिर गया। इसके बाद हालत में थोड़ा सुधार हुआ। फिर भी रोजाना मिलने वाले चंदे की राशि औसतन तीन लाख ही कायम रही।

इसके उलट जनवरी के पहले तीन दिनों में पार्टी को रोजाना करीब 40 लाख रुपये का चंदा मिला था। सबसे ज्यादा राशि दो जनवरी को आई थी। उस दिन करीब पांच हजार लोगों ने पार्टी के खाते में पचास लाख रुपये डाले थे। फिर 15 जनवरी तक पार्टी के खाते में रोजाना दस लाख रुपये का चंदा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंद्रह जनवरी तक चंदा देने वाले लोगों की संख्या पांच सौ से ऊपर थी, जबकि इसके बाद आंकड़ा तीन सौ के नीचे तक आ गया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने बताया कि इस बीच चंदा जुटाने के लिए उन्होंने कोई स्पेशल ड्राइव नहीं चलाया है।

रोजाना चाहिए एक करोड़
पार्टी करीब 400 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है। चुनाव आयोग ने चुनाव खर्च की सीमा 16-40 लाख रुपये के बीच रखी है। अगर प्रति सीट औसतन खर्च 25 लाख रुपये माना जाए तो पार्टी को करीब सौ करोड़ रुपये चाहिए होंगे।


चुनाव में बमुश्किल 120 दिन बचे हैं और पार्टी को बृहस्पतिवार शाम तक सिर्फ 6.25 करोड़ रुपये मिले हैं। इस लिहाज से पार्टी को रोजाना एक करोड़ रुपये से ज्यादा चाहिए।

चंदे का ट्रेंड
3-15 जनवरी----औसतन 10 लाख रुपये रोजाना
16 जनवरी----4.45 लाख रुपये
17 जनवरी----1.50 लाख रुपये
18-22 जनवरी----हर दिन औसतन तीन लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed