फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dogs were roaming with the dead body of a newborn child in delhi police registered a case

Delhi: नवजात बच्चे का शव लेकर घूम रहे थे कुत्ते, लोगों ने कब्जे से छुड़ाया तो नहीं था सिर; पेट में लगी थी नली

Sat, 20 Jan 2024 09:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Jan 2024 09:50 PM IST
सार

दिल्ली के अलीपुर के सिंघु गांव में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों ने कुत्तों के झुंड को एक नवजात बच्चे के शव को लेकर गली में घूमते हुए देखा।

विज्ञापन
Dogs were roaming with the dead body of a newborn child in delhi police registered a case
कुत्तों का झुंड। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के अलीपुर के सिंघु गांव में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों ने कुत्तों के झुंड को एक नवजात बच्चे के शव को लेकर गली में घूमते हुए देखा। लोगों ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों के कब्जे से बच्चे के शव को निकाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसके सिर को कुत्ते चबा चुके थे।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि वह बच्चे का शव नहीं बल्कि सात आठ माह का भ्रूण था। उसके पेट में नली लगा हुआ था। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि कुत्ते भ्रूण को कहां से लेकर आए थे और इस भ्रूण को किसने फेंका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर पुलिस को सिंधु गांव की एक गली में नवजात बच्चे के शव को लेकर कुत्तों के घूमने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लोगों ने कुत्तों के कब्जे से बच्चे के शव को छुड़ा लिया था। बच्चे का सिर नहीं था। छानबीन के दौरान पुलिस ने देखा कि वह नवजात बच्चे का शव नहीं बल्कि सात आठ माह का भ्रूण था। जिसके पेट में नली लगी हुई थी। पुलिस ने आशंका जताई कि किसी ने भ्रूण को लापरवाही से फेंक दिया होगा। जिसे कुत्ते उठाकर उसे गली में लेकर आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed