फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dogs scratching the dead body of a child near Kali Ghat in Wazirabad Delhi

दिल्ली में दिखा दर्दनाक दृष्य: कुत्ते नोच रहे थे मासूम का शव, श्मशान घाट के पास सफेद कपड़े में लिपटी थी लाश

Wed, 24 Jan 2024 10:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Jan 2024 10:36 PM IST
सार

पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। श्मशान घाट के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के अस्पतालों से भी संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
Dogs scratching the dead body of a child near Kali Ghat in Wazirabad Delhi
आवारा कुत्ते। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरी जिला के वजीराबाद इलाके में बुधवार दोपहर श्मशान घाट के पास एक बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने कुत्तों को शव नोंचते देखकर पुलिस को दी। खबर मिलते ही वजीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।

विज्ञापन

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुलाया गया। शुरुआती जांच के बाद आशंका जताई जा रही है कि श्मशान में दफनाए गए शव को कुत्तों ने निकालकर नोंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की उम्र दो से तीन साल के बीच की है। उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। श्मशान घाट के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के अस्पतालों से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बच्चे के सिर और पेट पर चीरा लगा हुआ है, ऐसा लग रहा है कि उसका पोस्टमार्टम हुआ हो।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव को यहां दफनाया गया। पुलिस ने अस्पताल और नर्सिंग होम से जानकारी मांगी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि छानबीन के बाद बच्चे की पहचान होने की उम्मीद है। उसके बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed