फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dog lover malabika initiative Brave dog got 4 prosthetic leg in an operation

चारों पैर न होने के बाद भी चलेगा ब्रेव डॉग! कैसे पूरा होगा ये अनोखा चैलेंज

Mon, 16 Mar 2020 04:31 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 16 Mar 2020 04:31 PM IST
सार

  • डेढ़ महीने की उम्र में किसी ने ब्रेव के काट दिए थे चारों पैर
  • अब अपने पैरों पर चल सकेगा ब्रेव
  • सैमसंग कंपनी में इंजीनियर थीं मालबिका

विज्ञापन
Dog lover malabika initiative Brave dog got 4 prosthetic leg in an operation
Brave Dog - फोटो : AmarUjala

विस्तार

ब्रेव डॉग की उम्र लगभग ढाई साल है। लगभग डेढ़ महीने की उम्र से ही उसके चारों पैर नहीं हैं। वह बिस्तर पर पड़े-पड़े ही जीने और खेलने का अभ्यस्त हो चुका है। लेकिन उसकी मालकिन को ये पसंद नहीं है कि वह इस तरह की जिंदगी जिए। वे चाहती हैं कि ब्रेव सामान्य कुत्तों की तरह चल सके और एक जगह से दूसरी जगह अपने बल पर आ-जा सके।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने एक एक्सपर्ट के माध्यम से उसे रविवार को चारों कृत्रिम पैर (प्रोस्थेटिक) लगवाने का काम किया है। डॉक्टर की कोशिश है कि ब्रेव जल्दी ही चल सके। हालांकि इसमें लगभग साल भर तक का समय लग सकता है और इसके लिए फिजियोथेरेपी के कड़े रुटीन का पालन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ब्रेव की मालकिन मालबिका ने अमर उजाला को बताया कि मार्च 2018 में चंडीगढ़ की उनकी एक दोस्त ने उन्हें फोन कर बताया था कि डेढ़ महीने के ब्रेव के चारों पैर काटकर किसी ने सड़क पर फेंक दिया है। वे उसे लेने चंडीगढ़ गईं। उसे लाकर दिल्ली के अपने घर में रखा। काफी देखभाल के बाद उसकी जान तो बच गई, लेकिन ब्रेव अपनी जगह से कहीं जा नहीं पाता था। इससे उन्हें बड़ा दुख होता था।

पशुओं को भी कृत्रिम अंग लगाए जाने की बातें उन्होंने समाचार माध्यमों में सुनी थीं। इसे देखते हुए उन्होंने स्पेन और अमेरिका के कुछ पशु विशेषज्ञों से संपर्क किया, लेकिन अलग-अलग वजहों से यह संभव नहीं हो सका। अंततः वे राजस्थान सरकार के एनीमल हसबैंडरी विभाग में कार्यरत डॉक्टर तपेश माथुर के संपर्क में आईं। कृष्णा लिंब्स से जुड़े डॉक्टर तपेश ने रविवार को ब्रेव को चारों कृत्रिम पैर लगा दिए। उनकी उम्मीद है कि ब्रेव कुछ समय बाद अपने पैरों पर चल सकेगा।

 

Dog lover malabika initiative Brave dog got 4 prosthetic leg in an operation
कृत्रिम अंग लगाने के समय डॉ. तपेश और ब्रेव - फोटो : AmarUjala

ये हैं चुनौतियां

डॉ. तपेश माथुर के मुताबिक ब्रेव अभी तक जमीन पर पड़े-पड़े अपनी जिंदगी गुजारता रहा है। ऐसे में सबसे पहली कोशिश उसे खड़े होने की ट्रेनिंग देने की होगी। इसके बाद उसकी फिजियोथेरेपी की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें सामान्य कुत्तों की तरह उसे अपने पैरों को उठाकर आगे रखने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से कृत्रिम अंग लगाने के लिए सम्मानित किए जा चुके डॉ. तपेश ने बताया कि अगर ट्रेनिंग सही तरीके से हो सकी और सब कुछ सामान्य रहा तो ब्रेव कुछ समय बाद अपने पैरों पर चल सकेगा।

 

विज्ञापन

Dog lover malabika initiative Brave dog got 4 prosthetic leg in an operation
Dog Lover Malbika - फोटो : AmarUjala

बेजुबानों के लिए छोड़ दी इंजीनियरिंग 

दिल्ली की मालबिका (40 वर्ष) सैमसंग कंपनी में एक इंजीनियर के तौर पर काम करती थीं। एक भयंकर बीमारी में अपने कुत्ते की मौत के बाद उन्होंने इन बेजुबानों की सेवा को ही अपनी जिंदगी का लक्ष्य बना लिया।

उनकी कुत्तों की इस सेवा में अनेक लोग रोड़े भी खड़े करते हैं, कॉलोनी के लोग गंदगी होने के नाम पर उनकी शिकायत भी करते हैं। कई बार यह मामला अप्रिय स्थिति तक भी पहुंच जाता है। लेकिन इन बेजुबानों की खुशी के लिए उन्होंने अपना पूरा समय इसी काम में लगा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed