फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Documents will forget competition from online records.

दस्तावेज भूलने पर ऑनलाइन रिकॉर्ड से होगी प्रतियोगिता

Tue, 28 Jul 2015 07:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 28 Jul 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
Documents will forget competition from online records.

स्कूल स्तर पर खेलों में अपनी प्रतिभा का परिचय देने वाले खिलाड़ियों का डाटा बैंक तैयार होगा। इसमें खिलाड़ी का नाम, पता, स्कूल का नाम, आधार कार्ड, उसके परिवार के सदस्य, घर की आर्थिक स्थिति, प्रमाण पत्र की प्रति व खेल प्रतियोगिताओं में जीते गए पदकों की जानकारी ऑनलाइन अपलोड की जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल स्तर के बाद यदि खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल करता है, तो उसकी जानकारी भी वह जिला शिक्षा खेल अधिकारी के पास अपडेट करवा सकेगा।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से यह निर्णय इसलिए लिया गया है, जिससे कोई भी खिलाड़ी जरूरी प्रमाण पत्रों की वजह से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित न रह जाए। डाटा बैंक बनाने की तैयारी जिला शिक्षा खेल अधिकारी की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जुलाई से आयोजित होने वाली जिला स्कूल प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन योग्यता फॉर्म भरवाया जा रहा है। इसमें सभी खिलाड़ियों का स्कूल के नाम के साथ उनके दस्तावेजों, फोटो, पदकों का रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया गया है।


शिक्षा खेल अधिकारी ने बताया कि डाटा बैंक का लाभ यह होगा कि यदि कोई खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में दस्तावेज ले जाना भूल जाता है, तो ऑनलाइन रिकॉर्ड देखकर उसे प्रतियोगिता में भाग लेने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed