फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Documents of Amrapali explored overnight in Noida and Greater noida

सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली समूह के 3 निदेशकों के खिलाफ जारी किया नोटिस, 4 हफ्ते में मांगा जवाब

Thu, 11 Oct 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 11 Oct 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
Documents of Amrapali explored overnight in Noida and Greater noida
आम्रपाली

आम्रपाली समूह ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसकी नोएडा, ग्रेटर नोएडा और बिहार के राजगीर तथा बक्सर स्थित नौ संपत्तियों को शीर्ष अदालत के आदेशानुसार सील कर दिया गया है। साथ ही आम्रपाली समूह के सीएमडी सहित तीन निदेशकों के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी कर उनसे चार सप्ताह में जवाब मांगा।

विज्ञापन


आम्रपाली ग्रुप के प्रमोटर अनिल शर्मा और दो निदेशकों शिवप्रिया व अजय कुमार को बुधवार शाम को पुलिस नोएडा लेकर आ गई। नोएडा पुलिस की टीम अनिल शर्मा को सबसे पहले सेक्टर-62 से लेकर पहुंची। यहां आम्रपाली ग्रुप के कई दफ्तर हैं। इसके बाद नोएडा के अन्य कार्यालयों व ग्रेटर नोएडा ले गई। रात भर नोएडा व ग्रेटर नोएडा स्थित आम्रपाली के कार्यालयों में दस्तावेज खंगाले गए। बृहस्पतिवार को नोएडा पुलिस तीनों को सुप्रीम कोर्ट में पेश करेगी। 
विज्ञापन


एसपी सिटी सुधा सिंह ने बताया कि नोएडा पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-45 स्थित सफायर (फेज-1 व 2), सेक्टर-50 स्थित हार्टबीट सिटी, सेक्टर-120 स्थित ईडन पार्क, जोडिएक, सेक्टर-119 प्लैटिनम और सेक्टर-76 स्थित सिलिकॉन और प्रिंसले शामिल हैं। वहीं ग्रेटर नोएडा के लेजर वैली, ड्रीम वैली, स्मार्ट सिटी, सेंचुरियन पार्क प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आम्रपाली ग्रुप को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नोएडा पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं। इसकी मॉनिटरिंग एसएसपी खुद कर रहे हैं। इस टीम में एसपी सिटी, सीओ जेवर, सीओ बिसरख, सीओ द्वितीय नोएडा व दो इंस्पेक्टरों को रखा गया है। नोएडा पुलिस की टीम अलर्ट है और आम्रपाली के दस्तावेज जब्त करने में जुटी है।

मंगलवार को 15 मिनट के लिए लाए गए थे नोएडा
दिल्ली के तिलक नगर थाने से तीनों को मंगलवार देर रात भी नोएडा लाया गया था। करीब 15 मिनट तक तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने आधे दर्जन प्रोजेक्टों के कागजात खंगाले थे। इस दौरान पुलिस को कई दस्तावेज मिले। पुलिस इन दस्तावेज को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त फॉरेंसिक ऑडिटर को सौंपेगी।


नोएडा में एक दर्जन से अधिक मुकदमे हैं दर्ज
नोएडा में बिसरख, थाना सेक्टर-58, 49 व 39 में आम्रपाली के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। आम्रपाली के खिलाफ अकेले बिसरख थाना क्षेत्र में 2000 हजार खरीदारों की तरफ से 13 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों के बाद भी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होने पर खरीदारों ने सुप्रीम कोर्ट दरवाजा खटखटाया था जिसके बाद मंगलवार को यह फैसला आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed