{"_id":"5d228aa98ebc3e6cc7689762","slug":"doctors-says-monsoon-will-be-danger-for-heart-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हृदय रोगियों के लिए खतरा बन सकता है मानसून, रहे सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: हृदय रोगियों के लिए खतरा बन सकता है मानसून, रहे सावधान
Mon, 08 Jul 2019 05:44 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 08 Jul 2019 05:44 AM IST
विज्ञापन
हृदय रोगियों के खतरा हो सकता है मानसून
- फोटो : social media
मानसून के मद्देनजर डॉक्टर राजधानी के लोगों को अभी से सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि हर वर्ष दिल्ली में मानसून के साथ डेंगू और मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों की परेशानी बढ़ जाती है। कई बार तो चिकनगुनिया भी हावी रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग खासतौर पर दिल के रोगी पहले ही सतर्क हो जाएं।
विज्ञापन
रविवार को नई दिल्ली में हृदय रोग पर आयोजित कार्यशाला में साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. विवेका कुमार ने कहा कि इन दिनों मौसम के तेवर तल्ख हैं। लोगों को मानसून का इंतजार है, लेकिन बारिश आते ही मच्छर जनित रोगों की विकट परिस्थिति से सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
दिल के रोगियों को हमेशा इन बीमारियों की वजह से खतरा रहता है। इसलिए समय पर जांच, चिकित्सीय सलाह के अलावा नियमित दिनचर्या और घर से बाहर कम निकलने के अलावा अपने आसपास मच्छरों के लार्वा पैदा नहीं होने पर ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
डॉ. विवेका कुमार का कहना है कि देश में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कम होने के कारण बीमारियों का काफी बड़ा रूप देख रहे हैं। यदि किसी इंसान को सुबह एडिज मच्छर काट लेता है और शाम को उसे एनोफेलीज का शिकार होना पड़ा तो उसमें दोनों बीमारियों के लक्षण मिलते हैं।
हालांकि, इनसे बचने के लिए उपाय भी लगभग एक समान हैं। घर के आसपास साफ-सफाई, मच्छरों के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव, मच्छरदानी का प्रयोग, एसी-कूलर की सफाई, पानी का जमा न होना आदि पर ध्यान देना चाहिए।