फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors gathered at Jantar Mantar demanding Central Health Security Act

Doctor Protest: जंतर-मंतर पर जुटे डॉक्टर, अस्पताल परिसर को सुरक्षित बनाने मांग, बोले- CHPA हो लागू

Sat, 31 Aug 2024 08:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 31 Aug 2024 08:23 PM IST
सार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सेंट्रल हेल्थकेयर प्रोटेक्शन एक्ट यानी सीएचपीए लागू करने की मांग की है।

विज्ञापन
Doctors gathered at Jantar Mantar demanding Central Health Security Act
जंतर-मंतर पर जुटे डॉक्टर - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर डॉक्टरों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉक्टरों ने कहा कि अधिनियम लागू होने के बाद कानून सख्त होंगे। आरोपी स्वास्थ्य कर्मियों हमला करने से बचेंगे और उन्हें सुरक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (फाइमा) के नेतृत्व में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन सहित डॉक्टरों के दूसरे संगठन इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। फाइमा से डॉक्टर मनीष जांगड़ा ने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई महिला डॉक्टर की हत्या में न्याय जल्द होना चाहिए। साथ ही आए दिन डॉक्टरों के साथ होने वाली मारपीट व हिंसा की घटना रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करना चाहिए।
विज्ञापन


डॉ. गिरीश त्यागी ने बताया कि डॉक्टर एक व्यापक केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा संरक्षण अधिनियम की मांग कर रहे हैं। यह पूरे देश में होना चाहिए। इसके लागू होने से जमानती और गैर-जमानती अपराधों में एक समान नियम स्थापित होगा। मौजूदा समय में कई राज्यों में कानून है, लेकिन पुलिस इन कानूनों से अनजान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हमारी मांग सुरक्षा को मजबूत करना है। परिसर में यदि डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी सुरक्षित रहेंगे तो मरीजों का इलाज भी बेहतर तरीके से हो सकेगा। वहीं अन्य डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए परिसर के सभी क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाना चाहिए।


इसके अलावा दिन व रात में अच्छी रोशनी होनी चाहिए। चौबीसों घंटे निगरानी, गश्त सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग के साथ नियमित समन्वय व दूसरे उपाय किए जाने चाहिए। वहीं कानून लागू होते ही इसका सख्ती से पालन भी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed