फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctor surgery and take out 20 centimeter Balloon from man stomach in Delhi

दिल्ली: पेट की नली से डॉक्टरों ने निकाला खून से भरा 20 सेंटीमीटर का गुब्बारा

Tue, 02 Jul 2019 08:40 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
Doctor surgery and take out 20 centimeter Balloon from man stomach in Delhi
सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने हाल ही में 30 साल के एक पुरुष पर एक जटिल सर्जरी की - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने एक मरीज के पेट की नली से 20 सेंटीमीटर के गुब्बारे को बाहर निकाला। ये गुब्बारा खून से भरा हुआ था। आमतौर पर बड़े आकार में होने के कारण गुब्बारा पेट में ही फटने की आशंका ज्यादा होती है लेकिन डॉक्टरों ने करीब 4 घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान काफी जद्दोजहद के बाद गुब्बारे को बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की। 

विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार 30 वर्षीय मरीज के पेट में मुख्य महाधमनी (नली) 20 सेंटीमीटर के विशाल आकार में बढ़ गई थी। जबकि सामान्यत: इसका आकार 17 से 18 मिलीमीटर होता है। यह रक्त से भरे एक विशाल गुब्बारे की तरह था जो किसी भी समय फट सकता था और घातक साबित हो सकता था। डॉ. वी. एस. बेदी की टीम द्वारा उच्च जोखिम से भरा ऑपरेशन किया गया तब मरीज की जान बची। 
विज्ञापन


 डॉक्टरों के अनुसार 14.1 फीसदी मरीजों में 6 सेंटीमीटर से अधिक फूली धमनी फट जाती है। जबकि चिकित्सीय क्षेत्र में अभी तक 11 सेंटीमीटर से अधिक फूली धमनी के केस एक या दो ही मिलते हैं। इसीलिए डॉ. बेदी का मानना है कि इस उम्र के मरीज की इतनी फूली हुई मुख्य धमनी मिलना पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी फूली हुई मुख्य धमनी 30 साल के मरीज सूरज सिंह में होना हमारे लिए अचंभे का विषय था। ज्यादातर ऐसे केस 60 से 70 साल के मरीजों में ही देखे गए हैं। इसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन यह सिद्ध करता है कि इतनी बड़ी फूली हुई धमनी के बावजूद मरीज की जान बचाना संभव है। 

पेट में दर्द की शिकायत लेकर आया था मरीज

Doctor surgery and take out 20 centimeter Balloon from man stomach in Delhi
सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने हाल ही में 30 साल के एक पुरुष पर एक जटिल सर्जरी की - फोटो : अमर उजाला

डॉ. बेदी ने बताया कि दो सप्ताह पहले ही पेट में दर्द के कारण मरीज अस्पताल आया था। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर के दाएं तरफ बहुत बड़ी गांठ प्रतीत हो रही थी। एनजीओग्राम जांच से पता चला कि ये गांठ हृदय से नीचे जाने वाली मुख्य धमनी थी जो रुकावट की वजह से 20 सेंटीमीटर फूली हुई थी और खून के थक्कों से भरी हुई थी। धमनी का इतना बड़ा आकार और इतनी कम उम्र में होना डॉक्टरों के लिए आश्चर्य का विषय था। दुनिया भर में इतने बड़े धमनी का ऑपरेशन कुछ ही मरीजों में किया गया है। 

ऑपरेशन के बाद मरीज को तत्काल अति आधुनिक हाइब्रिड वैस्कुलर कैथ लैब में ले जाया गया और करीब 4 घंटे ऑपरेशन के बाद धमनी को रिपेयर करके खून के थक्के को बाहर निकाल दिया गया। करीब एक लीटर गाढ़े खून के थक्के मरीज के 20 सेंटीमीटर बैलूनरूपी फूली मुख्य धमनी से चिपक गयी फिर उसे रिपेयर करके सामान्य साइज का कर दिया गया।

ऑपरेशन के अगले दिन होश में आने के बाद मरीज के पेट का तीव्र दर्द जा चुका था। ऑपरेशन के सातवें दिन यानी 24 जून को सूरज सिंह का 30वां जन्म दिवस था जो उसने डॉक्टरों एवं नर्सों के साथ अस्पताल में केक काटकर मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed