गर्म तेल में गिरा मासूम तो ड्यूटी पूरी करने के नाम पर डॉक्टर ने दवा देकर वापस भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में बुधवार को डॉक्टर ने बूरी तरह जले बच्चे को दवाई देकर लौटा दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चा सुबह खाना बनाते समय कढ़ाई में खौलते तेल में गिर गया। जिसके बाद बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
परिजनों ने जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग और सर्जन पर आरोप लगाया कि डॉक्टर ने बच्चे को दवाई देकर अपनी ड्यूटी पूरी कर ली, जबकि उन्होंने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करने का निवेदन भी किया। इस मामले की जानकारी जब सीएमएस के पास पहुंची तो उन्होंने बच्चे को भर्ती करने का निर्देश दिया।
सेक्टर 62 में रहने वाले राहुल का एक साल का बेटा बुधवार सुबह खेलते हुए रसोई में जा पहुंचा। इस बीच कढ़ाई में खौलता हुआ तेल मासूम के ऊपर गिर गया। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
आरोप है कि जब बच्चे को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो आपातकालीन विभाग के कर्मचारियों ने परिजनों को पर्ची बनाकर सर्जन के पास जाने की बात कही। जब परिजन सर्जन के पास पहुंचे तो सर्जन ने बच्चे को देखे बिना दवाई देकर घर लौट जाने को कहा गया।
इस मामले में जब सीएमएस डॉक्टर अजेय अग्रवाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बच्चे को आपातकालीन विभाग भेज दिया गया है, साथ ही बच्चे को भर्ती करने का निर्देश भी दे दिया गया है।