फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctor of Safdarjung Hospital nitish gupta said mild corona seen in many patients

सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर ने बताया, कई मरीजों में देखने को मिल रहा माइल्ड कोरोना

Sun, 29 Mar 2020 08:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 29 Mar 2020 08:59 PM IST
सार

-सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर नितिश गुप्ता ने की मन की बात

विज्ञापन
Doctor of Safdarjung Hospital nitish gupta said mild corona seen in many patients
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभी तक कोरोना के काफी मरीज भर्ती हुए हैं लेकिन हर किसी की एक जैसी स्थिति नहीं है। कई में कोरोना का काफी माइल्ड संक्रमण देखने को मिला है। सफदरजंग अस्पताल में अब तक 16 मरीज ठीक किए जा चुके हैं। जब मरीज पहली बार आता है तो वह काफी घबराया होता है। उसे लगता है कि पता नहीं क्या बीमारी उसे लग गई? वह सोचता है कि बच नहीं पाएगा लेकिन अस्पताल आने के बाद मरीज की काउंसलिंग की जाती है। 

विज्ञापन


उन्हें बताया जाता है कि दो चार दिन में जांच इत्यादि करने के बाद निगेटिव रिपोर्ट मिलने पर उन्हें घर भेज दिया जाएगा। मरीजों से दिन में हर 2 से चार घंटे बाद डॉक्टर नर्स मिलने जाते हैं। ताकि उनका आत्मविश्वास बना रहे।
विज्ञापन


यही वजह है कि सफदरजंग अस्पताल में अब तक काफी मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। ये कहना है डॉ. नितिश गुप्ता का। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात करते हुए डॉ. गुप्ता ने बताया कि लोगों को खौफ में आने की जरूरत नहीं है। सावधानी बरतने व बचाव के नियमों का पालन करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होनें कहा कि जैसे सीमा पर सेना डटी हुई है वैसे ही डॉक्टर भी कोरोना की जंग से लडने के लिए डटे हुए हैं। सफदरजंग अस्पताल में तीन आइसीयू वार्ड भी संचालित किए जा रहे हैं। अब 800 बेड की क्षमता वाले पूरे सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक को कोरोना अस्पताल में तब्दील किया जा रहा है। जिसमें करीब 100 आइसीयू बेड उपलब्ध कराने की तैयारी है। ये देश का सबसे बड़ा कोरोना नोडल केंद्र है। यहां कोरोना इलाज के लिए विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की एक टीम बनाई है जिसके नोडल अधिकारी डॉ. नितिश गुप्ता हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम जो भी मांग रहे हैं सरकार वह उपलब्ध करा रही है। डॉक्टर अपने कर्तव्य निभाने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed