फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctor jumped from the eighth floor and died in gtb hospital

डॉक्टर ने आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 02 Sep 2019 01:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Sep 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
doctor jumped from the eighth floor and died in gtb hospital
मृत डॉ. पल्लव - फोटो : अमर उजाला

नोएडा स्थित निजी अस्पताल के पैथ लैब में काम करने वाले एक डॉक्टर ने शनिवार को गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) परिसर में आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। यहां वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर असम चले गए हैं। परिवार वाले इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


डॉक्टर की पहचान पल्लव सहारिया (44) के रूप में हुई है। वह परिवार सहित जीटीबी अस्पताल परिसर स्थित स्टाफ क्वार्टर में आठवीं मंजिल पर रहते थे। परिवार में पत्नी डॉक्टर प्रियंका गोगई व दो बच्चे हैं। पल्लव मूलत: असम के गुवाहाटी के रहने वाले थे और वह नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल के पैथ लैब में कार्यरत थे। उनकी पत्नी जीटीबी अस्पताल में ब्लड बैंक के प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। इसकी वजह से उन्हें परिसर में स्टॉफ क्वार्टर मिला हुआ है। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 10 बजे डॉक्टर प्रियंका अस्पताल और दोनों बच्चे स्कूल चले गए थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे डॉक्टर पल्लव को भी लैब में जाना था, लेकिन उन्होंने आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली, लेकिन वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर के परिचितों ने बताया कि परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। उनका परिवार काफी खुशहाल था। पल्लव के इस कदम से परिवार वाले और उनके दोस्त भी हैरान हैं। मानसिक तनाव की वजह से खुदकुशी की बात सामने आ रही है, लेकिन किसी को नहीं पता है कि उन्हें किस प्रकार का मानसिक तनाव था। 


एडिशनल एमएस की मौत की तरह न बन जाए पहेली
जीटीबी अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुप्रीटेंडेंट आरके चौधरी की 31 अगस्त 2016 को परिसर की पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इसके बाद मामले की जांच में इसे खुदकुशी करार दिया गया था। पल्लव के मामले में परिवार वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed