फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctor hans nagar faced the firing like a hero of an action movie

किसी एक्शन मूवी से कम नहीं था डॉक्टर नागर पर हमला, एक गोली बचने के बाद भी हीरो की तरह किया सामना

Wed, 02 May 2018 01:03 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 02 May 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
doctor hans nagar faced the firing like a hero of an action movie
firing on doctor - फोटो : अमर उजाला

70 वर्षीय आर्थो डॉक्टर हंस यू नागर पर जानलेवा हमला व खुद को बचाने की कहानी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। दक्षिण जिले के पुलिसकर्मी डाक्टर नागर के हौसले की खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


डा. नागर जब अपने फार्म हाउस के गेट नंबर दो पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। हमलावर उनकी कार के पास आ गए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवाब में डॉक्टर नागर ने भी कार के अंदर से गोलियां चलाईं।
विज्ञापन


कुछ देर बाद देखा कि उनकी लाइसेंसी पिस्टल में एक ही गोली रह गई है तो उन्होंने नीचे उतरकर कार की आड़ ले ली और घायलावस्था में पड़े रहे।

उन्होंने पिस्टल में एक गोली इसलिए रखी थी कि अगर बदमाश उन पर दोबारा हमला करेंगे तो वह गोली चलाकर उनका सामना करेंगे। डॉक्टर नागर करीब एक से डेढ़ घंटा कार की आड़ लेकर छिपे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 से 35 राउंड गोलियां चलीं

doctor hans nagar faced the firing like a hero of an action movie
firing on doctor - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर की गोली लगने से बदमाश भी मौके से भाग गए थे। खास बात ये है कि मौके पर करीब 30 से 35 राउंड गोलियां चलीं। गोलियों की आवाज सिक्योरिटी गार्ड समेत किसी ने नहीं सुनी।

घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद उनकी बेटी मौके पर पहुंची और वह डाक्टर नागर को अस्पताल लेकर गई। बेटी ने ही पुलिस को सूचना दी थी।

डाक्टर नागर का कहना है कि उनकी गोली से एक-दो बदमाश घायल हुए हैं। ऐसे में घायल किसी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हों।
 
इन आरोपियों का पता लगाने के लिए दक्षिण जिला पुलिस ने सभी जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम को मेसेज दे दिया है। दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम समेत हरियाणा व यूपी पुलिस को सूचना दे दी है।

सबको वायरलेस से मेसेज भेजा गया है। पुलिस ने अस्पताल में घायल आरोपियों को ढूंढने का आग्रह किया है। दक्षिण जिला पुलिस की एक दर्जन से ज्यादा टीमें नर्सिंग होम व अस्पताल में आरोपियों को ढूंढ रही है।

डॉक्टर के भाइयों ने खुद को निर्दोष बताया

doctor hans nagar faced the firing like a hero of an action movie
firing on doctor - फोटो : अमर उजाला

डा. नागर के भाईयों ने खुद को निर्दोष बताया है। पुलिस ने दोनों भाई व परिवार के अन्य सदस्यों से कई घंटे पूछताछ की। भाईयों का कहना है कि उन्होंने डा. नागर पर हमला नहीं करवाया। हमले के समय वह अपने घर में थे। पुलिस उनके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।  

पुलिस ने करीब 70 लोगों से पूछताछ की
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस अभी तक करीब 70 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वारदात के तीसरे दिन भी हमलावरों का सुराग हाथ नहीं लगा है।

पुलिस इलाके डंप डाटा के अलावा कुछ लोगों की मोबाइल डिटेल खंगाल रही है। ये भी बताया जा रहा है कि डा. नागर भी आरोपियों के नाम बदल रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed