{"_id":"64b4fa190a2e9063cb01c0fb","slug":"doctor-assault-case-in-baba-saheb-ambedkar-hospital-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट का मामला आया सामने, डॉक्टर ने लिखा CMO को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट का मामला आया सामने, डॉक्टर ने लिखा CMO को पत्र
Mon, 17 Jul 2023 01:55 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:55 PM IST
सार
बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने इस मामले में सीएमओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाहरी दिल्ली के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद डॉक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर मामला दर्ज करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पीड़ित डॉक्टर अस्पताल की चौथी मंजिल के वार्ड 42 की पीडियाट्रिक कैजुअल्टी में तीन साल के बच्चे का इलाज कर रही थी। बच्चे को मिर्गी के दौरे की शिकायत थी। मरीज के साथ चार-पांच लोग थे। इस बीच ड्यूटी पर कार्यरत सीनियर रेजिडेंट ने बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे भर्ती कराने का परामर्श दिया। मरीज के तीमारदार ने मना कर दिया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, साथ ही मारपीट भी की। डॉक्टर ने पत्र में तुरंत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन