{"_id":"e36929de2f670b6eb054efaad613cf7e","slug":"dnd-toll-free-for-car-bike-few-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीएनडी पर कुछ घंटों के लिए कार-बाइक टोल फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएनडी पर कुछ घंटों के लिए कार-बाइक टोल फ्री
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 03 Feb 2016 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो एक्सपो के लिए 5 से 9 फरवरी तक डीएनडी पर कार-बाइक चालकों को टोल नहीं देना होगा। ऑटो एक्सपो बुधवार से शुरू होगा। 3 और 4 फरवरी को बिजनेस क्लास के लिए एंट्री होगी।
विज्ञापन
आम जनता की एंट्री के दौरान ही प्रति दिन लगभग एक लाख लोगों के आने की संभावना है। अधिकतर लोग दिल्ली-गुड़गांव से आते हैं। इस दौरान डीएनडी पर भारी जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो में आने वालों की परेशानी देखते हुए सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफेक्चरर्स (सियाम) की ओर से डीएनडी को कुछ घंटो के लिए टोल फ्री किया जाएगा।
विज्ञापन
सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दिल्ली से नोएडा के लिए डीएनडी टोल फ्री रहेगा। वहीं, शाम को नोएडा से दिल्ली 5 बजे से 8 बजे तक डीएनडी टोल फ्री रहेगा। इस दौरान व्यावसायिक वाहन टोल फ्री नहीं होंगे।