फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMRC warns people who do not follow the Covid Guideline in Metro

डीएमआरसी ने यात्रियों को चेताया, मेट्रो में पास-पास बैठने पर देना होगा जुर्माना

Sat, 20 Feb 2021 01:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली 
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Feb 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
DMRC warns people who do not follow the Covid Guideline in Metro
सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करते हुए लोग - फोटो : डीएमआरसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले में जैसे-जैसे कमी आ रही है, वैसे-वैसे लोग महामारी के प्रति लापरवाह भी होते जा रहे है। इसका सीधा असर पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भी नजर आने लगा हैं। मेट्रो में भी यात्री एक सीट छोड़कर बैठने के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को चेताया है। 

विज्ञापन


डीएमआरसी का कहना है कि मेट्रो में सफर के दौरान जो भी गाइडलाइन तोड़ते हुए नजर आएगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। नियम तोड़ने पर मेट्रो की तरफ से 5 माह में 19 हजार 386 लोगों पर जुर्माना किया भी जा चुका है।
विज्ञापन


डीएमआरसी के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सभी मेट्रो स्टेशन और मेट्रो लाइन पर फ्लाइंग स्कॉड टीमें बनाई गई हैं। जो लगातार मेट्रो के भीतर और बाहर लोगो की जांच करती हैं। इसके अलावा टीम के सदस्य यात्रियों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो यात्री मेट्रो में स्टेशन या मेट्रो यात्रा के दौरान मास्क का प्रयोग नहीं करते है। उन पर 200 रुपए का जुर्माना भी लगाया जा रहा है। वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए सभी स्टेशन और मेट्रो के अंदर उद्घोषणा भी की जा रही है।

जनकपुरी पश्चिम-द्वारका लाइन में कुछ देर बंद रहेगी मेट्रो
ब्लू लाइन के द्वारका मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक के रखरखाव की वजह से जनकपुरी पश्चिम-द्वारका के बीच मेट्रो सेवाएं रविवार सुबह 9.30 बजे तक बंद रहेंगी। इस दौरान नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/ वैशाली से जनकपुरी पश्चिम के बीच एक ही लूप में मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी।


डीएमआरसी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच यात्रा सुबह आठ बजे से शुरू होगी, जबकि जनकपुरी पश्चिम से द्वारका के बीच मेट्रो सेवाएं 9.30 बजे तक बंद रहेगी। हालांकि द्वारका से सेक्टर-21 (द्वारका) मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं जारी रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो स्टेशनों पर उद्घोषणा की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed