फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMRC took measures for women security

छेड़खानी से बचना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर

Sat, 10 Jan 2015 06:27 PM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
DMRC took measures for women security

दिल्ली मेट्रो की पहुंच शहर में होने पर न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि बेटियों की सुरक्षा भी हो सकेगी। वर्तमान में हरियाणा रोडवेज की बसों और थ्री-व्हीलर में यात्रा करने के दौरान लड़कियों को छेड़खानी का शिकार होना पड़ता है।

विज्ञापन


ऐसे में मेट्रो आई तो बेटियों को इस समस्या से राहत मिलेगी। पुलिस प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी लड़कियों की सुरक्षा ताक पर होती है।

शहर से दिल्ली नौकरी और पढ़ाई के लिए जाने वाली महिलाओं को आए दिन छेड़खानी और फब्तियों का शिकार होना पड़ता है। इसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होती। लड़कियों का कहना है कि मेट्रो की शुरुआत होने पर उन्हें सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन

'कठिन होता है डगर'

DMRC took measures for women security

सेक्टर-30 से लक्ष्मीनगर सीए कोचिंग के लिए जाती हूं। रोजाना ऑटो करना पड़ता है। आए दिन होने वाले भद्दे कमेंट से परेशान रहती हूं।
-वैशाली जखमोला, सेक्टर-30

डीयू से ग्रैजुएशन कर रही हूं। बड़खल से बदरपुर तक जाने में आफत हो जाती है। कोशिश करती हूं कि ऑटो बुक करके जाऊं। शेयरिंग ऑटो से चलने वाला नहीं है। मेट्रो आई तो लड़कियों को इस समस्या से राहत मिलेगी।
-स्वस्ति माहेश्वरी, सेक्टर-21

बस और ऑटो का किराया महंगा पड़ता है। रोजाना नौकरी के लिए दिल्ली जाती हूं। कहने को महिला बोगी होती है, पर उसमें आए दिन लड़के उसमें चढ़कर छेड़खानी करते हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
-सोनल सिन्हा, ओल्ड फरीदाबाद

छेड़खानी पर तुरंत कार्रवाई होती है। इतना ही नहीं लोगों की सुविधा के लिए वाहनों पर वूमन हेल्प लाइन नंबर भी लिखवाया जाता है। किसी की कॉल आने पर तुरंत कार्रवाई होती है।
--भारती अरोड़ा, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed