फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News: DMRC returns grandfather's last glimpse to his grandson

भावुक पल: डीएमआरसी ने पोते को लौटाई दादा की आखिरी निशानी

Fri, 19 Jul 2019 12:13 PM IST
Trainee Trainee अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 19 Jul 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi News: DMRC returns grandfather's last glimpse to his grandson
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

हर किसी के लिए अपने चहेतों की आखिरी निशानी अनमोल होती है। विकट परिस्थितियों में भी कोई इस निशानी को गंवाना नहीं चाहता। इसके पीछे अहम वजह यह होती है कि उससे चहेते की यादें जुड़ी होती हैं। रोहिणी निवासी शुभ अरोड़ा के पास भी उसके दादा की आखिरी निशानी एक छाता है।

विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सफर करते हुए उसका छाता ट्रेन में ही छूट गया। वह इतना भावुक हो गया कि उसने डीएमआरसी से उसे तलाशने की गुहार लगाई। डीएमआरसी ने बेहद गंभीरता से मामले को लिया और छाता खोज निकाला।
विज्ञापन


बुधवार सुबह शुभ अरोड़ा करीब साढ़े 10 बजे ऑफिस जाने के लिए रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे। बारिश के कारण वह अपने दादा की आखिरी निशानी के तौर मिले छाते को लेकर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरी गेट पहुंचे तो भीड़ में छाता ट्रेन में ही छूट गया और वह वापस ट्रेन में नहीं घुस पाए। इस पर वह बेहद मायूस हो गए और उन्होंने तत्काल डीएमआरसी को ट्वीट कर दादा की आखिरी निशानी को तलाशने की गुहार लगाई।
 
उन्होंने ट्वीट में लिखा कि वह छाता उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उनके दादा की कोई और निशानी उनके पास नहीं है। इसलिए इस छाते से उनकी भावनाएं जुड़ी हैं। छाता गुम हो जाने पर बेहद परेशान और मायूस हैं। करीब आधा घंटे बाद सुबह 11:03 बजे जब डीएमआरसी द्वारा उन्हें वापस ट्वीट करके एक छाता मिलने की जानकारी तस्वीर के साथ दी तो वह छाता उनका ही निकला।

डीएमआरसी ने ट्वीट में शुभ को बताया कि छाता झिलमिल मेट्रो स्टेशन के कंट्रोल रूम में सुरक्षित है। इस पर शुभ भावुक हो गए और उन्होंने इस मदद के लिए डीएमआरसी का दिल से धन्यवाद दिया। इतना ही नहीं, अन्य यात्रियों को भी इस घटना ने भावुक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed