फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMRC has warned the passengers, if they break covid protocols inside or outside the metro, strict action will be taken

कोरोना: मेट्रो में बिना मास्क मोबाइल पर की बात तो पड़ेगा महंगा, विरोध करने पर ट्रेन से उतारा जाएगा

Mon, 05 Apr 2021 05:16 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 05 Apr 2021 05:16 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने नियमों तोड़ने वाले यात्रियों पर एक्शन लेने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड टीम तैनात की है। इस टीम के लोग स्टेशन परिसर से लेकर प्लेटफार्म और चलती ट्रेनों में घूमकर नियम तोड़ने वाले यात्रियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं...

विज्ञापन
DMRC has warned the passengers, if they break covid protocols inside or outside the metro, strict action will be taken
दिल्ली मेट्रो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के चार हजार से अधिक केस सामने आए हैं। संक्रमण को देखते हुए सरकार ने मेट्रो स्टेशन, मॉल और रेस्तरां में भी सख्ती शुरु कर दी है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। मेट्रो में सफर के दौरान अगर किसी यात्री ने मास्क ठीक से नहीं पहना है या कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया तो उसे 200 से लेकर दो हजार रुपए तक का जुर्माना लग सकता है।  

विज्ञापन


डीएमआरसी ने यात्रियों को चेताया है, जो यात्री मेट्रो या उसके परिसर में जानबूझकर ठीक से मास्क नहीं लगा रहे है या मास्क उतारकर फोन पर बात करते हैं, इसके अलावा मेट्रो के भीतर या बाहर कोविड प्रोटोकाल को तोड़ते हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विरोध करने वाले यात्रियों को दिल्ली मेट्रो के नियमों के तहत ट्रेन से उतारा भी जा सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने नियमों तोड़ने वाले यात्रियों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसके लिए मेट्रो ने विशेष तौर परफ्लाइंग स्क्वॉड टीम तैनात की है। इस टीम के लोग स्टेशन परिसर से लेकर प्लेटफार्म और चलती ट्रेनों में घूमकर नियम तोड़ने वाले यात्रियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस द्वारा भी मेट्रो स्टेशन के बाहर कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर यात्रियों पर चालानी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी के अफसरों ने अमर उजाला से कहा, कोरोना महामारी के दौरान यात्रियों को सुरक्षित रखना और सेफ यात्रा कराना डीएमआरसी की जिम्मेदारी है। यात्रियों का चालान काटना हमारा उद्देश्य नहीं है। यात्रियों को प्रोटोकॉल समझाने का काम फ्लाइंग स्क्वॉयड की ओर से किया जा रहा है। प्लेटफार्म और ट्रेन में सफर के दौरान भी यात्रियों को यह भी बताया जा रहा है कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए मास्क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यात्रा करें।

उन्होंने आगे कहा, कोविड प्रोटोकाल तोड़ने और मास्क नहीं लगाने के चलते दिल्ली मेट्रो में बीते एक माह में 7,058 यात्रियों का चालान किया गया है। मेट्रो में लापरवाही बरतने वाले यात्रियों के लिए अब मेट्रो ने फ्लाइंग स्कवॉयड टीम तैनात की है। जो मेट्रो में मास्क नहीं लगा रहे हैं या कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे उनसे जुर्माना वसूल किया जा रहा है।


डीएमआरसी को कुछ दिनों पूर्व ही कई मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट पर यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग के साथ उनके हाथ और बैग ठीक से सैनिटाइज नहीं करने की शिकायते मिली थीं। इसके बाद डीएमआरसी ने अपने सभी कर्मचारियों को भी कोविड नियमों के पालन के प्रति सतर्क रहने और लोगों की अच्छी तरह से चेकिंग करने का निर्देश दिया है। ताकि संक्रमण पर काबू पाया जा सके और यात्री सुरक्षित सफर कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed