फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMRC flying high with jaipur metro

जयपुर मेट्रो बनाने के साथ डीएमआरसी ने भरी ऊंची उड़ान

Mon, 06 Jun 2016 01:33 AM IST
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
 DMRC flying high with jaipur metro

मेट्रो को दिल्ली की लाइफ लाइन बना चुकी दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जयपुर मेट्रो लाइन बनाने के लिए कंसलटेंसी के क्षेत्र में जो कदम बढ़ाया था आज वह सीमा पार तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन


डीएमआरसी ने जयपुर में ना सिर्फ सफलता पूर्वक रिकॉर्ड टाइम में मेट्रो को ऑपरेशनल किया बल्कि यहां मेट्रो लाइन के नीचे डबल डेकर रोड का नया प्रयोग शुरू किया, और वह भी सफल रहा।
विज्ञापन


मसलन मेट्रो ट्रैक के नीचे मेट्रो पिलर के सपोर्ट से एक फ्लाईओवर और उसके नीचे एक सड़क। डीएमआरसी ने जयपुर मेट्रो के साथ फरवरी 2011 में काम शुरू किया और मार्च 2015 तक इसे पूरा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में 9.6 किलोमीटर की पिंक लाइन चालू है। इसके एक्सटेंशन पार्ट 2.4 किलोमीटर की लाइन जो कि चांदपोल से बड़ी चॉपर तक की है वह निर्माणाधीन है। मेट्रो ने यहां काम के दौरान लगभग विलुप्त हो चुकी प्राचीन वाटर फाउंटेन को भी खुदाई के दौरान खोजा है।

छोटी चॉपर निर्माणधीन मेट्रो स्टेशन पर इस फाउंटेन को वास्तविक रूप देने के लिए डीएमआरसी की टीम एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग) से भी मदद ले रहा है।

डीएमआरसी के साथ यहां काम कर ही कंस्ट्रक्शन कंपनी कांटीनेंटल इंजीनियरिंग कार्पोरेशन (सीईसी) गुलाबी शहर के वाल सिटी में नुकसान ना हो इसके लिए एक पुरातत्व विशेषज्ञों की एक टीम की भी मदद ले रही है।

 DMRC flying high with jaipur metro

डीएमआरसी प्रवक्ता अनुज दयाल के मुताबिक कंसलटेंसी के क्षेत्र में डीएमआरसी ने जयपुर मेट्रो के साथ जो सफलतापूर्वक काम किया उसके बाद देश के अधिकांश शहरों में मेट्रो के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट, प्राइम कंसलटेंसी का काम डीएमआरसी के पास है।

डीएमआरसी सिर्फ देश ही नहीं देश के बाहर बांग्लादेश के ढाका शहर और इंडोनेशिया के जकार्ता शहर में मेट्रो लाइन बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। 

जयपुर मेट्रो में 30 फीसदी महिला कर्मचारी
जयपुर मेट्रो में कार्यरत कुल कर्मचारियों में 30 फीसदी महिला कर्मचारी है। जयपुर मेट्रो की ऑपरेशन लाइन पर पड़ने वाले श्याम नगर मेट्रो स्टेशन को नारी शक्ति स्टेशन नाम दिया है।

क्योंकि इस स्टेशन पर तैनात सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। यहां तक की आउटसोर्स की गई कर्मचारी भी महिलाएं हैं। यही नहीं मेट्रो स्टेशन पर अमृत कक्ष बनाए गए हैं जहां पर महिलाएं अपने नवजात शिशुओं को स्तनपान भी करा सकती हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए खासतौर से मेट्रो ट्रेन के पहले और अंतिम कोच में दो-दो सीट रिजर्व हैं जिसे पिंक कलर से मार्क किया गया है। 

भारत के इन शहरों में डीएमआरसी ने मेट्रो बनाने में मदद
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने  दिल्ली में मेट्रो को लाइफ लाइन बनाने के  बाद देश के दूसरे शहरों में को मेट्रो लाइन बिछाने में मदद की। इसमें गुलाबी शहर जयपुर मेट्रो का नाम सबसे ऊपर आता है।

इसके अलावा बंगलूरू, चेेन्नई, कोच्चि, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई मेट्रो, लखनऊ मेट्रो, अहमदाबाद, नागपुर, विजयवाड़ा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, सूरत में डीएमआरसी ने मेट्रो को लेकर सलाहकार की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed