फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dmrc exploring ways to implement free ride scheme for women

महिलाओं के मुफ्त यात्रा योजना को लागू करने में जुटा डीएमआरसी, सचिवालय में दी प्रेजेंटेशन

Fri, 07 Jun 2019 09:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Jun 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
dmrc exploring ways to implement free ride scheme for women
बस और मेट्रो में महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं के लिए प्रस्तावित मुफ्त यात्रा योजना को लागू करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) अपनी तैयारियों में जुट गया है। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह और डीटीसी और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को सचिवालय में दिल्ली परिवहन आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में हुए एक बैठक में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो डीएमआरसी ने परिवहन आयुक्त के सामने योजना को लागू करने के लिए एक प्रारंभिक प्रेजेंटेशन दिया है।

बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में प्रस्ताव की घोषणा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी सरकार डीटीसी बसों और दिल्ली मेट्रो में महिला यात्रियों को मुफ्त सफर प्रदान करने के लिए तीन सार्वजनिक ट्रांसपोर्टरों को सब्सिडी प्रदान करेगी।
विज्ञापन


अब डीएमआरसी मुख्यमंत्री की इस योजना को लागू करने के लिए तरीके तलाश रहा है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो का वर्तमान परिचालन 244 स्टेशनों के साथ दिल्ली और पड़ोसी शहरों गुड़गांव, नोएडा और फरीदाबाद में 336 किमी से अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की औसत दैनिक सवारियों की संख्या करीब 25 लाख है और इसमें लगभग एक-तिहाई यात्री महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed