Delhi: डीएमआईएल के पहले सीईओ बने संजय जमुआर, भारतीय रेल से लेकर विदेश में भी काम करने का है अनुभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में संजय जमुआर की नियुक्ति की गई है। डीएमआईएल का गठन दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सरकार के सहयोग से किया है, जिसका उद्देश्य देश और विदेश में मेट्रो परियोजनाओं तथा ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस सेवाओं का विस्तार करना है। जमुआर पूर्व आईआरटीएस अधिकारी हैं और उन्हें भारतीय रेल, डीएमआरसी के साथ-साथ ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस और मध्य-पूर्व में काम करने का व्यापक अनुभव है। नए उपक्रम के जरिए अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की उम्मीद है।
संजय जमुआर 1998 में डीएमआरसी के पहले संचालन और रखरखाव कर्मचारी के रूप में शामिल हुए थे। उनकी वापसी को संगठन के लिए घर वापसी जैसा बताया गया है। डीएमआरसी वर्तमान में ढाका मेट्रो परियोजना में सलाहकार की भूमिका निभा रही है। यह चेन्नई, मुंबई और पटना मेट्रो परियोजनाओं के लिए प्रमुख संचालन और रखरखाव अनुबंध भी संभाल रही है। डीएमआरसी ने भारत के लगभग सभी प्रमुख मेट्रो परियोजनाओं के लिए सलाहकार के रूप में काम किया है। इसने मुंबई, जयपुर और पटना में मेट्रो प्रणालियों का निर्माण कार्य भी किया है। डीएमआईएल से दुनिया भर में डीएमआरसी की उपस्थिति को और मजबूत करने की उम्मीद है।