{"_id":"5e0a2dc78ebc3e880968fd4a","slug":"dmrc-commenced-work-on-4th-phase-of-construction-of-delhi-metro-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो फेज-4 पर निर्माण कार्य शुरू : हैदरपुर-बादली मोड़ पर बनेगा मेट्रो का सबसे ऊंचा प्लेटफार्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो फेज-4 पर निर्माण कार्य शुरू : हैदरपुर-बादली मोड़ पर बनेगा मेट्रो का सबसे ऊंचा प्लेटफार्म
Mon, 30 Dec 2019 10:33 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
DMRC
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन (डीएमआरसी) ने चौथे फेज पर हैदरपुर-बादली मोड़ पर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत सोमवार को कर दी। फेज-चार में प्रस्तावित तीन कॉरिडोर में सबसे पहले जनकपुरी-आरके आश्रम कॉरिडोर का विस्तार किया जाएगा।
मौजूदा मेजेंटा लाइन के विस्तार के बाद कॉरिडोर में 10 नए स्टेशनों के निर्माण के बाद कुल 22 स्टेशन हो जाएंगे। फेज-4 में 61.67 किलोमीटर के दायरे में तीन कॉरिडोर तैयार किए जाएंगे। हैदरपुर-बादली मोड़ पर फेज-4 में प्लेटफार्म का निर्माण पूरा होने पर यह दिल्ली मेट्रो का अब तक सर्वाधिक ऊंचा प्लेटफार्म होगा।
इस मौके पर डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेट्रो फेज-4 में छह मेट्रो कॉरिडोर में से तीन को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई थी। इसमें आरके आश्रम-जनकपुरी (पश्चिम), मुकुंदपुर-मौजपुर के अलावा एयरो सिटी-तुगलकाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर 28.92 किलोमीटर लंबी मैजेंटा लाइन का विस्तार है। इसमें 10 स्टेशन होंगे जबकि इस लाइन के पूरा होने पर कॉरिडोर में छह मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी होगी।
विशेष संविदा के तहत इस लाइन पर पीरागढ़ी (ग्रीन लाइन), मधुबन चौक (रेड लाइन) और हैदरपुर बादली मोड़ (येलो लाइन) पर तीन इंटरचेंज स्टेशन होंगे। जनकपुरी-आरके आश्रम मार्ग में मजलिस पार्क (पिंक लाइन), आजादपुर (येलो-पिंक लाइन) और आरके आश्रम (ब्यू लाइन) पर तीन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा होगी। कुल मिलाकर इस कॉरिडोर में छह इंटरचेंज स्टेशन होंगे। हैदरपुर बादली मोड़ पर फेज-4 का प्लेटफॉर्म फेज-तीन के मेट्रो स्टेशन से ऊंचा होगा जिसकी ऊंचाई 23.5 मीटर होगी।
कॉरिडोर में होंगे 10 स्टेशन
जनकपुरी (पश्चिम)-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर पर 10 स्टेशन होंगे। इनमें केशोपुर, पश्चिम विहार, पीरागढ़ी, मंगोलपुरी, पश्चिम इंक्लेव, पुष्पांजलि, दीपाली चौक, मधुबन चौक, प्रशांत विहार और पीतमपुरा उत्तर शामिल हैं।