फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dmania put allegations on kejriwal

आरोप लगाकर दमानिया बोलीं अलविदा

Thu, 12 Mar 2015 08:32 AM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 08:32 AM IST
विज्ञापन
Dmania put allegations on kejriwal

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच चल रही खींचतान के साथ एक और अप्रत्याशित घटना सामने आई है जिसमें अरविंद केजरीवाल की प्रबल समर्थक मानी जाने वाली अंजली दमानिया ने आप छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन


अंजलि ने ट्वीट करते हुए बताया है कि वह आम आदमी पार्टी छोड़ रही हैं क्योंकि वह जिन सिद्घांतों के आधार पर पार्टी का समर्थन कर रही थीं पार्टी उनसे भटक गई है।
विज्ञापन


इससे पहले अरविंद केजरीवाल और आप के पूर्व विधायक राजेश गर्ग के बीच बातचीत का ऑडियो टेप सामने आया जिसमे अरविंद केजरीवाल उनसे कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



केजरीवाल पर खरीद फरोख्त का आरोप

Dmania put allegations on kejriwal

बता दें कि बुधवार को सुबह ही मीडिया में एक ऐसा टेप चल रहा है जिसमें अरविंद केजरीवाल और राजेश गर्ग के बीच बातचीत हो रही हैं। इस बातचीत में कांग्रेस विधायकों को आप के पक्ष में तोड़ने की बात कही जा रही है। अरविंद केजरीवाल की आवाज में कांग्रेस विधायकों की इस खरीद फरोख्त का समर्थन किया जा रहा है।

बता दें कि प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव के खिलाफ आप में चल रही कवायद के बीच मराठी नेता अंजलि दमानिया ने अरविंद केजरीवाल का समर्थन करते हुए इन दोनों नेताओं का भला बुरा कहा था।

यहां तक कि आप नेता आशुतोष की किताब में भी अंजलि दमानिया का जिक्र करते हुए कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद पार्टी की मीटिंग में अरविंद केजरीवाल रोने लगे थे। उस वक्त अंजलि ने अरविंद को संभालते हुए नेताओं को लताड़ लगाई थी।

अंजलि दमानिया के ऐलान पर क्या बोले एम एस धीर

Dmania put allegations on kejriwal

अंजलि दमानिया के पार्टी छोड़ने के ऐलान पर पूर्व आप नेता एम एस धीर ने भी कहा है कि जब मैने पार्टी छोड़ी थी तो मुझसे पूछा गया था कि आपके साथ और कौन-कौन जा रहा है, तो मैने कहा कि आगे-आगे देखिए होता है क्या।

धीर ने ये भी कहा कि केजरीवाल फरवरी 2015 में कांग्रेस से हाथ मिलाकर दोबारा सत्ता में आना चाहते थे। वहीं दूसरी ओर आप के नेता गोपाल राय ने कहा है कि जब मीटिंग हुई थी तो इस पूरे मामले पर विचार किया गया था।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने प्रीति मेनन को अंजलि दमानिया के इस्तीफे के ऐलान के बाद उनसे बात करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

अंजलि ने आप को दिए 48 घंटे

Dmania put allegations on kejriwal

आप छोड़ने के ऐलान के बाद अंजलि दमानिया लगातार ट्विटर पर सक्रीय हैं। उन्होंने लिखा है कि आम आदमी पार्टी कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि, देश में आशा की एक किरण थी। हजारों लोगों ने इसके ‌लिए बलिदान दिया है। कोई भी सिद्घांतों के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता।

दमानिया ने आप के शीर्ष नेताओं से 48 घंटे के अंदर कार्यकर्ताओं से माफी मांगने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ सिद्घांतों पर काम करने वाली पार्टी है। इस तरह की बचकानी चीजें बंद होनी चाहिए। साथ ही अरविंद, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को 48 घंटे के भीतर कार्यकर्ताओं से माफी मांगनी चा‌हिए।

दमानिया ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 48 घंटे के अंदर सभी आरोपों की जांच की जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने अपना खून पसीना किसी पार्टी के लिए नहीं बल्कि, देश के लिए बहाया है।

इस बीच अंजली दमानिया की ओर से प्रीति मेनन शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह मीडिया द्वारा जारी किए गए ऑडियो टेप से बहुत आहत हैं। हमने मीडिया से इस बारे में जांच की मांग भी की है।

कुमार विश्वास ने भी किया ट्वीट

Dmania put allegations on kejriwal

इस बीच आप नेता कुमार विश्वास ने ट्विट कर कहा है कि ये पहला अवसर नहीं है। ऐसे मौके पहले भी आए हैं और आखिर में सच ही जीतेगा।

कुमार विश्वास ने ट्विट कर कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि शून्य पर सिमटे कांग्रेसी और त्रयी में फंसे भक्त अब हमें नैतिकता और पारदर्शिता का प्रवचन दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed