फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dm prohibited media and politicians entry in bulandhshahr victims home

हाईवे गैंगरेप पीड़ित परिवार के घर में किसी के भी घुसने पर प्रतिबंध, मीडिया पर भी रोक

Sat, 06 Aug 2016 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 02:19 PM IST
विज्ञापन
dm prohibited media and politicians entry in bulandhshahr victims home
डीएम निधि केसरवानी के निर्देशों के बाद घर के आसपास स्थायी रूप से दो पीसीआर तैनात की गई हैं। साथ ही घर में परिवार के लोगों के अलावा सभी का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कुछ मीडियाकर्मियों को भी पुलिस ने लौटा दिया। काउंसलरों का कहना है पीड़िताओं के जीवन को सामान्य करने के लिए उन्हें मीडिया से दूर रहना होगा। एसओ खोड़ा अवेधश यादव ने बताया कि परिवार की सहमति के बिना किसी को भी मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


स्थानीय विधायक अमरपाल शर्मा ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। विधायक अमरपाल शर्मा ने बताया कि घटना से पीड़ित परिवार को आघात पहुंचा है। ऐसे में बच्ची और परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आर्थिक मदद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग से मामले की शिकायत

dm prohibited media and politicians entry in bulandhshahr victims home

इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की गई है। विजय नगर निवासी सुदीप साहू ने मानवाधिकार आयोग को मामले की शिकायत करते हुए प्रदेश सरकार से रिपोर्ट लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

आयोग अध्यक्ष से शिकायत में 100 नंबर की बदहाल स्थिति का जिक्र करते हुए कहा गया है कि प्रदेश में आम आदमी बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आयोग अध्यक्ष इस संबंध में हस्तक्षेप करें। उन्होंने कहा कि आयोग के हस्तक्षेप से प्रभाव होगा और पीड़ित मां-बेटी व परिवार को सुरक्षा और दोषियों को सजा मिल सकेगी।

सीबीआई जांच की याचिका पर सुनवाई अब 8 को

dm prohibited media and politicians entry in bulandhshahr victims home

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में बुलंदशहर हाईवे दुराचार कांड की जांच सीबीआई से करवाने के लिए दायर याचिका की सुनवाई के दौरान प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त समय की मांग की। इस पर हाईकोर्ट ने अगली तारीख 8 अगस्त नियत की।

याचिका में अधिवक्ता प्रिंस लेनिन ने घटना की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी। इस पर हाईकोर्ट ने पूछा था कि उन्हें अब तक हुई पुलिस की जांच में क्या कोई कमी दिखती है?

इसका जवाब शुक्रवार तक देने को कहा था, लेकिन प्रिंस लेनिन पूरक हलफनामे के जरिए जवाब नहीं दे सके। उन्हाेंने भी अतिरिक्त समय की मांग की, जिस पर उन्हें भी सोमवार तक का समय दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed