{"_id":"6a89a2a6c563a67d7501d0bc","slug":"djb-presents-its-case-before-the-ngt-regarding-the-rainwater-harvesting-inquiry-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151697-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रेन वॉटर हार्वेस्टिंग जांच मामले में डीजेबी ने एनजीटी में पेश किया पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रेन वॉटर हार्वेस्टिंग जांच मामले में डीजेबी ने एनजीटी में पेश किया पक्ष
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोपों को बताया बेबुनियाद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग (आरडब्ल्यूएच) सिस्टम की जांच से जुड़े मामले में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में अपना पक्ष रखते हुए अधिकारियों पर लगाए गए भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। डीजेबी ने हलफनामे में कहा कि निरीक्षण के दौरान मिली तकनीकी कमियों के आधार पर आपत्तियां दर्ज की गईं, जिनमें कोई गलत मंशा नहीं थी।
जल बोर्ड ने बताया कि कई सोसायटियों में आरडब्ल्यूएच सिस्टम में ओवरफ्लो व्यवस्था, फिल्टर मीडिया, सेपरेटर, फुटरेस्ट, रिटेंशन क्षमता व अनधिकृत रिचार्ज बोरवेल जैसी खामियां पाई गईं। ये आपत्तियां केंद्रीय भूजल बोर्ड व डीजेबी के मानकों व स्वीकृत डिजाइन के आधार पर उठाई गईं।
डीजेबी ने कहा कि याचिकाकर्ता ने रिश्वत व भ्रष्टाचार के आरोपों के समर्थन में कोई ठोस प्रमाण नहीं दिया है। बोर्ड ने एनजीटी से ऐसी याचिका खारिज करने व याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाने का अनुरोध किया है। डीजेबी ने कहा कि आरडब्ल्यूएच सिस्टम की गुणवत्ता व नियमों का पालन सुनिश्चित करना वर्षा जल संरक्षण के लिए जरूरी है।