{"_id":"6aa80049188b11801401ebee","slug":"a-section-of-the-highway-in-madanpur-khadar-will-remain-closed-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154837-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मदनपुर खादर में हाईवे का कुछ हिस्सा रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मदनपुर खादर में हाईवे का कुछ हिस्सा रहेगा बंद
विज्ञापन
ट्रायल रन पूरा, जरूरी उपायों के बाद खुलेगा मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को मदनपुर खादर में एनएचएआई हाईवे (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे) के एक हिस्से को अस्थायी रूप से कुछ दिन बंद करने की एडवाइजरी जारी की। जैतपुर से सराय काले खां और आश्रम की ओर जाने वाला हाईवे अगली सूचना तक बंद रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने आश्रम और सराय काले खां जाने वाले वाहन चालकों को प्रभावित मार्ग से बचने और कालिंदी कुंज व मथुरा रोड होते हुए सर्विस रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। यात्रियों से डायवर्जन साइन और यातायात निर्देशों का पालन करने तथा मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करने को कहा गया है।
एडवाइजरी में मार्ग बंद करने का कारण और इसे दोबारा खोलने की समयसीमा नहीं बताई गई है। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाईवे पर ट्रायल रन पूरा हो चुका है। अब मार्ग खोलने से पहले जरूरी सुरक्षा और यातायात उपायों का आकलन किया जा रहा है। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित होने के बाद सड़क को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
रियल-टाइम अपडेट और मदद के लिए करें संपर्क
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से इन माध्यमों से संपर्क किया जा सकता है। वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in - Facebook: facebook.com/dtptraffic - Platform X: x.com/dtptraffic - Instagram: instagram.com/dtptraffic - WhatsApp: 8750871493 - हेल्पलाइन नंबर: 1095 / 011-25844444 ।